नाटक

आगरा बाजार नाटक हबीब तनवीर: सारांश, पात्र और महत्वपूर्ण कथन

आगरा बाजार नाटक हबीब तनवीर समीक्षा और सारांश

अंतिम संशोधित (Last Updated): October 13, 2026

‘आगरा बाजार’ नाटक: परिचय, पात्र, समीक्षा एवं महत्वपूर्ण कथन (Agra Bazar Natak by Habib Tanvir)

भारतीय रंगमंच के इतिहास में जनसाधारण की धड़कनों और लोक-संस्कृति को जीवंत करने वाली ऐतिहासिक कृतियों में हबीब तनवीर द्वारा रचित ‘आगरा बाजार’ नाटक एक अद्वितीय स्थान रखता है। यह केवल एक नाटक मात्र नहीं है, बल्कि यह आम आदमी की आर्तनाद, उनकी मुफलिसी और बाजारी संस्कृति के बीच जूझते जनजीवन का एक जीवंत दस्तावेज है। हिंदी साहित्य के विद्यार्थियों और UGC NET, TGT, PGT, RPSC जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए यह एक अनिवार्य और अत्यंत महत्वपूर्ण रचना है। इस आलेख में हम इसी कालजयी नाटक के विस्तृत सारांश, मुख्य पात्र परिचय और महत्वपूर्ण कथनों का गहन विश्लेषण करेंगे।

Quick Overview(संक्षिप्त परिचय)

  • नाटक का नाम: आगरा बाजार

  • रचयिता: हबीब तनवीर

  • प्रकाशन वर्ष: 1954 ई.

  • मुख्य विषय: नजीर अकबरवादी की कविताएँ, आम आदमी की त्रासदी, बाजारी संस्कृति और लोक-संस्कृति

  • प्रमुख पात्र: ककड़ीवाला, फकीर, बेनजीर, शोहरदा, तजकिरानवीस आदि

हबीब तनवीर और ‘आगरा बाजार’ नाटक का परिचय

हबीब तनवीर का जन्म सन् 1932 ई. को रायपुर में हुआ था। उनके बचपन का नाम हबीब अहमद खान था। 50 वर्षों की लम्बी रंगयात्रा में हबीब जी ने 100 से अधिक नाटकों का मंचन व सर्जन किया। उनका कला जीवन बहुआयामी था; वे जितने अच्छे अभिनेता, निर्देशक व नाट्य लेखक थे उतने ही श्रेष्ठ गीतकार, कवि, गायक व संगीतकार भी थे। उनकी नाट्य प्रस्तुतियों में लोकगीतों, लोकधुनों, लोक संगीत व नृत्य का सुन्दर प्रयोग सर्वत्र मिलता है।

नई दिल्ली में हबीब तनवीर ने नाट्य संस्था ‘नया थियेटर’ की स्थापना की और वे राज्य सभा के सदस्य भी बनाए गए। प्रसिद्ध संगीतकार और अभिनेत्री नगीना तनवीर उन्हीं की बेटी हैं। इनकी प्रसिद्ध नाट्य कृतियाँ हैं— आगरा बाजार, चरणदास चोर, शतरंज के मोहरे, मिट्टी की गाड़ी, मिर्जा शोहरत बेग, हिरमा की अमर कहानी, बहादुर कलारिन, देख रहे हैं नैन, मुद्राराक्षस, सड़क आदि।

सन् 1954 ई. में हबीब ने जामिया मिलिया के कुछ अध्यापकों एवं छात्रों के साथ व ओखला गाँव के कुछ विद्यार्थियों को साथ लेकर नजीर अकबरवादी की कविताओं पर एक छोटा सा रूपक तैयार किया। यह रूपक लोगों को बहुत पसंद आया और धीरे-धीरे भरपूर नाटक की शक्ल लेता गया, जो ‘आगरा बाजार’ नाटक बना। इसका प्रकाशन वर्ष 1954 ई. है और यह नाटक अपनी व्यंग्य शैली तथा संगीत-बद्धता के लिये हिंदी नाटक व रंगमंच के क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय है।

‘आगरा बाजार’ नाटक के मुख्य पात्र

  • ककड़ीवाला: ककड़ी बेचने वाला जिसके इर्द-गिर्द संपूर्ण नाटक का कथानक घूमता है।

  • फकीर: जो नाटक के प्रारम्भ से शुरुआत तक अपनी भूमिका बनाए रखता है। यह फकीर मंजूर हुसैन है जो किसी वक्त बड़ा व्यापारी हुआ करता था।

  • हमजोली

  • किताबवाला

  • शोहरद: इसका नाम बद्रे मुनीर है तथा वह इश्वरनगर का रहने वाला है और बेनजीर से प्रेम करता है।

  • तजकिरानवीस: यह आगरा बाजार इलाके का मौलाना है तथा एक वृत्तांत लेखक है।

  • शायर

  • पतंगवाला

  • गंगाप्रसाद

  • बेनजीर: यह हुस्नपुरा की रहने वाली एक हसीना है जो एक वेश्या है।

  • दारोगा: जो बेनजीर का ध्यान आकर्षित करने के लिए उसके सबसे बड़े ग्राहक (शोहरद) को खोमचे वालों के बीच झगड़ा कराने के आरोप में गिरफ्तार करता है।

  • नवासी: यह 9-10 वर्ष की लड़की नजीर साहब की दोहिती है।

  • अन्य पात्र: लड्डूवाला, तरबूजवाला, बर्फवाला, कनमैलिया, पानवाला, मदारी, रेवड़ीवाला, चनेवाला, बरतनवाला, किताबवाला, शायर, ग्राहक, टोली, करीमन, चमेली, दर्जी, रामू, भोलााराम पंसारी, तमाशबीन, हमीद, पतंगवाला, अजनबी, बेनीप्रसाद, मुंशी गंगाप्रसाद, कुम्हार, सिपाही, कोरस आदि।

आगरा बाजार’ नाटक की समीक्षा एवं मूल संवेदना

  • 18वीं सदी के एक बिल्कुल ही अलग उर्दू शायर हैं नजीर। उनके समकालीन समाज की शायरी और शायराना अंदाज एक खास किस्म की नफासत और नजाकत की माँग कर रहा था, जबकि उन्हें शायरी में नफासत और नजाकत उस रूप में मंजूर नहीं थी जो तत्कालीन समाज की आन-बान और शान की कसौटी थी। नजीर सहजता, सरलता और स्पष्टता के शायर थे।
  • उन्होंने साहित्य की स्थापित मान्यताओं को खारिज किया। उनकी नजर में हासिए पर पड़ी यह जिन्दगी ही उनके वक्त की सबसे बड़ी सच्चाई थी। नतीजतन उनके समय के अदीबों ने उनकी शायरी को कोई अहमियत नहीं दी और महज तुकबंदी कहकर टाल दिया। लेकिन इससे अलग उनकी शायरी उतनी ही तेज से आम लोगों के बीच अपनी जगह तलाश चुकी थी। हबीब ने नजीर के जीवन की इसी सच्चाई के आधार पर ‘आगरा बाजार’ की रचना की।
  • हबीब तनवीर के आगरा बाजार का कथावस्तु का स्त्रोत नजीर अकबरवादी के जीवन से है। यह नाटक न तो पूरी तरह से भारतीय शास्त्रीय नाट्य परम्परा से निर्मित था और न ही पाश्चात्य परम्परा से। यह नाटक न केवल अपनी मूल स्थापना में लोकतांत्रिक है, अपनी रंगचेतना में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़ा हुआ है।
  • इसका कथानक सुदूर अंचल की सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक एवं आर्थिक क्रियाकलापों पर आधारित है। हबीब साहब एक ऐसे ककड़ी बेचने वाले के इर्द-गिर्द पूरे नाटक का वातावरण रचते हैं जिसकी ककड़ी कोई नहीं खरीदता। अनेक प्रयत्न के बाद वह नजीर की लिखी कविता का सहारा लेता है और अंततः उसके माध्यम से उसकी ककड़ियाँ बिकने लगती हैं। हबीब इस नाटक के केंद्र में आम आदमी की उसकी त्रासदी के साथ उपस्थित करते हैं।
  • यह नाटक केवल एक कवि और उसकी कुछ कविताओं तक ही सीमित नहीं है। इसमें नजीर की जो कविताएँ हबीब ने ली है वे सामान्य तौर पर नैतिक मूल्यों से ओत-प्रोत हैं और नाटक के केंद्र में आम आदमी की परिस्थिति का ही विवरण प्रस्तुत करती हैं। जीवन एक बाजार है जहाँ मनुष्य खरीदता-बेचता है। जब वक्त बुरा होता है तो निम्नवर्ग आपस में लड़ता झगड़ता है।
  • उच्च वर्ग में भी इसी प्रकार की व्यावसायिक बुद्धि दिखाई देती है। वेश्यालय में भी अपनी धाक जमाने के लिए खरीद-फरोख्त होती है और बेनजीर का ध्यान आकर्षित करने के लिए पुलिसवाला उसके सबसे सफल ग्राहक को खोमचे वालों के बीच झगड़ा कराने के आरोप में गिरफ्तार कर लेता है। लेकिन ऊँच या नीच, उदार या क्षुद्र, सभी आदमी ही हैं। इसलिये हबीब नाटक के अंत में सभी व्यक्तियों की समानता को ‘आदमीनामा’ के माध्यम से व्यक्त करते हैं।

“दुनिया में बादशाह है तो सो वह भी आदमी”

“और मुफ्लिसो-गदा है सो है वह भी आदमी”

“काला भी आदमी है और उल्टा है ज्यूँ तवा”

“गोरा भी आदमी है टुकड़ा-सा चाँद का”

“बदशक्लों-बदनुमा है, सौ है वह भी आदमी”

  • ‘आगरा बाजार’ में हबीब ने कहीं भी शास्त्र सम्मत नाट्यरुदियों का प्रयोग न कर, ‘लोक’ प्रतिष्ठा की ओर उन्मुख हुए हैं। इसमें न तो कोई पात्र नायक के रूप में उभरता है और न ही नायिका के। कथानक संगठन की कार्यव्यवस्था, अर्थप्रकृति और संधि जैसी नियमावली नियमबद्धता ही अधिक है, रचनात्मक प्रयोग कम, पश्चिम की नाट्य पद्धतियों को हबीब इस नाटक में स्वीकार नहीं करते हैं। वास्तव में संस्कृत और पश्चिम के नाटकों की नाट्यकला का परिचय तो हबीब को ‘आगरा बाजार’ की रचना और प्रस्तुति के बाद हुआ।
  • इसकी रचना तक हबीब की दृष्टि इस ओर थी कि किस प्रकार नाटक को अधिक से अधिक जनसामान्य से जोड़ा जाए क्योंकि जन से जुड़े बिना उन तक नाटक को ले जाना असंभव ही था। इस प्रयास में उन्होंने अपनी रंगदृष्टि विकसित की जिसका परिणाम है ‘आगरा बाजार’।
  • ‘आगरा बाजार’ नाटक में संपूर्ण जनसामान्य ही नायक बन जाता है। यह नाटक इसी जनसामान्य की विरोध गर्भित जीवन की स्थितियों के माध्यम से अपनी नाट्यानुभूति को अर्जित करता है जिसके केंद्र में बाजार है और जहाँ विभिन्न चरित्र अपने समय की विरोधी रूढ़ियों और रीति रिवाजों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • स्पष्ट है कि आगरा बाजार अपनी मूल चेतना में लोकोन्मुख नाटक होने के साथ-साथ एक आधुनिक नाटक भी है। जिसमें एक ओर आजादी के बाद की बाजारी संस्कृति पर प्रकाश डाला गया तो दूसरी ओर इससे उत्पन्न खतरों से लड़ने वाले वर्ग की शक्ति का भी चित्रण किया गया है। ‘आगरा बाजार’ की यही सामाजिकता पूरे नाटक को लोकान्मुख बनाती है।

आषाढ़ का एक दिन – सारांश, पात्र, उद्देश्य और प्रश्न

‘आगरा बाजार’ नाटक के महत्वपूर्ण कथन

  1. “खुदा तुझको खैर दे हम तो न चाँद समझें, न सूरज हैं, जानते बाबा, हमें तो ये नजर आती है, रोटियाँ रोटी न पेट में हो तो कुछ भी जतन न हो।”

    (फकीर)

  2. “और फिर क्या-क्या जमाने देखे हैं ‘मीर’ साहब ने! इसी शहर में अजीजों की बेवफाई देखी, घर छोड़ा, वतन छोड़ा…..।”

    (हमजोली)

  3. “सच तो यह है कि खुशामाद से खुदा राजी है ऐश करते हैं वहीं जिनका खुशामाद का मिराज जो नहीं करते वे रहते हैं हमेशा मोहताज हाथ आता है।”

    (फकीर)

  4. “दिल्ली से लखनऊ के सफर में ‘मीर’ साहब एक लखनवी के साथ एक ही इक्के पर हम सफर थे और सारे रास्ते खामोश रहे कि कहीं जबान न बिगड़ जाये।”

    (किताबवाला)

  5. “गर मर्द है तू आशिक, कौड़ी न रख कफन को!”

    (पतंगवाला)

  6. “मियाँ ‘नजीर’ की निगाह में आदमी आदमी में कोई फर्क नहीं, चाहे वह पतंग बनाने वाला हो, चाहे किताब बेचने वाला उनके लिए तो बस आदमी है।”

    (पतंगवाला)

  7. “हमें क्या मालूम था कि तुम्हारा शहर जन्नत की चिड़ियों से भरा पड़ा है।”

    (शोहरदा)

  8. “मोहब्बत के मैदाने-अमल में हाथ-पाँवर, जुबान, जिस्म का हर पुर्जा काम आता था। अब यह सूरत है कि अपने दिल और रूह के लिहाफ में मुझे ढाँप दिया है।”

    (बेनजीर)

  9. “आदमी ही साहब्रे – इज्जत भी और हुकीर या आदमी मुरीद है, और आदमी ही पीर अच्छा भी आदमी ही कहाता है ये ‘नजीर’ और सब में जो बुरा है, सो है वह भी आदमी।”

    (कोरस)

💡 परीक्षार्थियों के लिए विशेष परीक्षा उपयोगी टिप्स (Exam Tips)

  • लोकधर्मिता: हबीब तनवीर ने इस नाटक के जरिए शास्त्रीय नाट्य परंपरा को तोड़कर लोक-रंगमंच को स्थापित किया।

  • नजीर की प्रासंगिकता: नाटक की जान उर्दू के जनवादी शायर नजीर अकबरवादी की कविताएँ हैं, जो आम आदमी के सुख-दुख को बयाँ करती हैं।

  • बाजार का प्रतीक: ‘आगरा बाजार’ केवल एक भौतिक बाजार नहीं, बल्कि पूरे समाज और मानवीय संबंधों का प्रतीक है।

निष्कर्ष (Conclusion)

संक्षेप में कहा जा सकता है कि हबीब तनवीर का नाटक ‘आगरा बाजार’ भारतीय रंगमंच के इतिहास में जनसाधारण की आवाज को बुलंद करने वाली एक ऐतिहासिक कृति है। यह नाटक हमें यह सिखाता है कि साहित्य और कला तभी सार्थक हैं जब वे आम आदमी के जीवन, उनकी संघर्षों और उनकी संवेदनाओं से सीधे जुड़े हों।

जिंदगीनामा उपन्यास का सारांश

चीफ की दावत (भीष्म साहनी): सारांश, समीक्षा, चरित्र-विश्लेषण एवं महत्वपूर्ण प्रश्न

उसने कहा था: सारांश, पात्र चित्रण और महत्वपूर्ण कथन

लहरों के राजहंस: सारांश, पात्र परिचय और महत्वपूर्ण कथन

खून का टीका उपन्यास: ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, कथावस्तु और पात्र परिचय

## FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. 'आगरा बाजार' नाटक के रचनाकार कौन हैं?
उत्तर: ‘आगरा बाजार’ नाटक के रचनाकार प्रसिद्ध नाटककार और रंगकर्मी हबीब तनवीर हैं, जिसका प्रकाशन 1954 ई. में हुआ था।

Q2. 'आगरा बाजार' नाटक का मुख्य आधार या स्रोत क्या है?
उत्तर: इस नाटक की कथावस्तु और प्रेरणा जनवादी शायर नजीर अकबरवादी के जीवन और उनकी कविताओं से ली गई है।

Q3. हबीब तनवीर ने किस नाट्य संस्था की स्थापना की थी?
उत्तर: हबीब तनवीर ने नई दिल्ली में ‘नया थियेटर’ नामक प्रसिद्ध नाट्य संस्था की स्थापना की थी।

Q4. 'आगरा बाजार' नाटक की मूल संवेदना क्या है?
उत्तर: इस नाटक की मूल संवेदना आम आदमी, मेहनतकश वर्ग की पीड़ा, बाजारी संस्कृति और ‘लोक’ जीवन की प्रतिष्ठा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *