पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd in Hindi)
हिंदी व्याकरण में शब्दों की विविधता और उनकी गहराई को समझने के लिए ‘पर्यायवाची शब्द’ (Synonyms in Hindi) एक अत्यंत महत्वपूर्ण टॉपिक है। प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे स्कूल व्याख्याता, रीट, एसएससी, यूपीएससी आदि) में इससे जुड़े प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। आज की इस पोस्ट में हम परीक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्दों का विस्तृत अध्ययन करेंगे।
पर्यायवाची शब्द की परिभाषा (Definition of Paryayvachi Shabd)
‘पर्यायवाची’ शब्द की व्युत्पत्ति ‘पर्याय’ और ‘वाची’ शब्द से हुई है। ‘पर्याय’ का अर्थ ‘समकक्ष’ या ‘समान’ तथा ‘वाची’ का अर्थ बोध कराने वाला होता है। ऐसे शब्द जिनके अर्थ में समानता होती है, उन्हें पर्यायवाची या समानार्थी शब्द (Synonyms) कहते हैं।
महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्दों की सूची (Paryayvachi Shabd List)
अ वर्ण के महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द
-
अज्ञानी का पर्यायवाची शब्द (Agyani ka Paryayvachi Shabd)
-
अज्ञानी के प्रमुख पर्यायवाची शब्द अबोध, मूर्ख, अज्ञ, जड़, नादान और मूढ़ हैं।
-
-
असुर का पर्यायवाची शब्द (Asur ka Paryayvachi Shabd)
-
असुर के मुख्य पर्यायवाची दनुज, निशाचर, राक्षस, दैत्य, दानव, रजनीचर, यातूधान, तमचर, सुरारि और इन्द्रारि हैं।
-
-
अचल का पर्यायवाची शब्द (Achal ka Paryayvachi Shabd)
-
अचल के पर्यायवाची शब्द अडिग, दृढ़, स्थिर, अविचल और अटल हैं।
-
-
अमृत का पर्यायवाची शब्द (Amrit ka Paryayvachi Shabd)
-
अमृत के प्रमुख पर्यायवाची पीयूष, सुधा, अमिय, सोम, सुरभोग, मधु और अमी हैं।
-
-
अरण्य का पर्यायवाची शब्द (Aranya ka Paryayvachi Shabd)
-
अरण्य (जंगल) के पर्यायवाची जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार और विपिन हैं।
-
-
अध्यापक का पर्यायवाची शब्द (Adhyapak ka Paryayvachi Shabd)
-
अध्यापक के पर्यायवाची प्रवक्ता, शिक्षक, आचार्य, गुरु, प्राध्यापक, व्याख्याता और अवबोधक हैं।
-
-
अभिमान का पर्यायवाची शब्द (Abhiman ka Paryayvachi Shabd)
-
अभिमान के मुख्य पर्यायवाची अस्मिता, अहं, अहंकार, अहम्मन्यता, आत्मश्लाघा, गर्व, घमंड, दर्प, दंभ, मद, मान और मिथ्याभिमान हैं।
-
-
अप्सरा का पर्यायवाची शब्द (Apsara ka Paryayvachi Shabd)
-
अप्सरा के पर्यायवाची देवबाला, देवांगना, दिव्यांगना, सुरबाला, सुरसुन्दरी और देवकामिनी हैं।
-
-
अतिथि का पर्यायवाची शब्द (Atithi ka Paryayvachi Shabd)
-
अतिथि के प्रमुख पर्यायवाची अभ्यागत, पाहुन, आगन्तुक, मेहमान और गृहगत हैं।
-
-
अलंकार का पर्यायवाची शब्द (Alankar ka Paryayvachi Shabd)
-
अलंकार के पर्यायवाची आभूषण, भूषण, गहना, मण्डन, जेवर और आभरण हैं।
-
-
अर्जुन का पर्यायवाची शब्द (Arjun ka Paryayvachi Shabd)
-
अर्जुन के मुख्य पर्यायवाची धनंजय, पार्थ, भारत, गांडीवधारी, कौन्तेय, गुडाकेश और सव्यसाची हैं।
-
-
अंग का पर्यायवाची शब्द (Ang ka Paryayvachi Shabd)
-
अंग के पर्यायवाची हिस्सा, भाग, अंश और शरीर से जुड़े संदर्भ होते हैं।
-
-
आँख का पर्यायवाची शब्द (Aankh ka Paryayvachi Shabd)
-
आँख के प्रमुख पर्यायवाची नयन, दृग, लोचन, चक्षु, नेत्र, अक्षि, अक्ष और चश्म हैं।
-
-
आँसु का पर्यायवाची शब्द (Aansu ka Paryayvachi Shabd)
-
आँसु के पर्यायवाची अश्रु, नयनजल, नेत्रनीर और नेत्रावारि हैं।
-
-
आकाश का पर्यायवाची शब्द (Aakash ka Paryayvachi Shabd)
-
आकाश के मुख्य पर्यायवाची अम्बर, गगन, नभ, व्योम, शून्य, अनन्त, आसमान, नाक, खगोल, पुष्कर, अंतरिक्ष, अभ्र, फलक और दिव हैं।
-
-
इन्द्र का पर्यायवाची शब्द (Indra ka Paryayvachi Shabd)
-
इन्द्र के प्रमुख पर्यायवाची सुरपति, देवराज, महेन्द्र, मढ़वा, शचीपति, पुरंदर, सुरेश, देवेश, शक्र, मेघवाहन, शतक्रतु, वासव, सहस्रक्ष, वृत्रहा, नाकपति और अमरपति हैं।
-
-
इन्द्रधनुष का पर्यायवाची शब्द (Indradhanush ka Paryayvachi Shabd)
-
इन्द्रधनुष के पर्यायवाची सप्तवर्ण, सुरधनु, इन्द्रचाप और सुरचाप हैं।
-
-
इन्द्राणी का पर्यायवाची शब्द (Indrani ka Paryayvachi Shabd)
-
इन्द्राणी के पर्यायवाची इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पुलोमी, ऐन्द्री, इंद्रा और पुलोमजा हैं।
-
क से म वर्ण तक के महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द
-
कमल का पर्यायवाची शब्द (Kamal ka Paryayvachi Shabd)
-
कमल के प्रमुख पर्यायवाची राजीव, पुण्डरीक, जलज, पंकज, सरोज, उत्पल, नलीन, तामरस, कंच, शतदल, अरविन्द, अम्बुज, इंदीवर, कोकनद, जलजात, अब्ज, नीरज, सारंग, शतपत्र, वारिज और पद्म हैं।
-
-
कमला का पर्यायवाची शब्द (Kamla ka Paryayvachi Shabd)
-
कमला (लक्ष्मी) के पर्यायवाची इंदिरा, पद्मा, पद्मासना, भार्गवी, रमा, लक्ष्मी, लोकमाता, विष्णुप्रिया, श्री, समुद्रजा, सिंधुजा और हरिप्रिया हैं।
-
-
कपोत का पर्यायवाची शब्द (Kapot ka Paryayvachi Shabd)
-
कपोत (कबूतर) के पर्यायवाची कबूतर, हारीत, रक्तलोचन, पारावत और परेवा हैं।
-
-
कपड़ा का पर्यायवाची शब्द (Kapda ka Paryayvachi Shabd)
-
कपड़ा के मुख्य पर्यायवाची वस्त्र, चीर, वसन, पट, अम्बर, दुकूल, लिबास, परिधान और पोशाक हैं।
-
-
कामदेव का पर्यायवाची शब्द (Kamdev ka Paryayvachi Shabd)
-
कामदेव के पर्यायवाची काम, मदन, मनोज, अनंग, पंचशर, मन्मथ, कंदर्प, रतिपति, मनसिज, पुष्पधन्वा, मीनकेतु, मकरध्वज, मार और अदेह हैं।
-
-
कार्तिकेय का पर्यायवाची शब्द (Kartikeya ka Paryayvachi Shabd)
-
कार्तिकेय के पर्यायवाची कुमार, षडानन और शरभव हैं।
-
-
किरण का पर्यायवाची शब्द (Kiran ka Paryayvachi Shabd)
-
किरण के प्रमुख पर्यायवाची रश्मि, मयूख, मरीचि, अंश, कर, ज्योति, दीप्ति, प्रभा, अर्चि और कला हैं।
-
-
कुबेर का पर्यायवाची शब्द (Kuber ka Paryayvachi Shabd)
-
कुबेर के पर्यायवाची धनद, धनेश, धनाधिय, राजराज, किन्नरेश, यक्षपति, यक्षराज, धनेश्वर और धनपाल हैं।
-
-
कृष्ण का पर्यायवाची शब्द (Krishna ka Paryayvachi Shabd)
-
कृष्ण के मुख्य पर्यायवाची मोहन, मुरारि, गोविन्द, गोपाल, माधव, कंसारि, यशोदानन्दन, वासुदेव, हरि, श्याम, राधावल्लभ, गोपीनाथ, मुरलीधर, द्वारिकाधीश, वंशीधर, कान्ह, कन्हैया, मुकुंद, दामोदर और नन्दलाल हैं।
-
-
खग का पर्यायवाची शब्द (Khag ka Paryayvachi Shabd)
-
खग (पक्षी) के पर्यायवाची विहग, विहंग, पक्षी, द्विज, चिड़िया, पंछी, पखेरू, शकुंत और परिंदा हैं।
-
-
गणेश का पर्यायवाची शब्द (Ganesh ka Paryayvachi Shabd)
-
गणेश के प्रमुख पर्यायवाची लम्बोदर, गजपति, गणपति, एकदन्त, विनायक, गजवदन, मोदप्रिय, मूकवाहन, भवानीनन्दन और गौरीसुत हैं।
-
-
गंगा का पर्यायवाची शब्द (Ganga ka Paryayvachi Shabd)
-
गंगा के मुख्य पर्यायवाची सुरसरि, सुरसरिता, अमरतरंगिनी, भागीरथी, मन्दाकिनी, देव नदी, जाह्नवी, देवपगा, त्रिपथगा, विष्णुपदी, नदीश्वरी, सुरधुनी और जह्नुतनया हैं।
-
-
गाय का पर्यायवाची शब्द (Gaay ka Paryayvachi Shabd)
-
गाय के पर्यायवाची गौ, धेनू, सुरभी, गौरी, भद्रा, दोग्धी, गैया, गऊ और पयस्विनी हैं।
-
-
चन्द्रमा का पर्यायवाची शब्द (Chandrama ka Paryayvachi Shabd)
-
चन्द्रमा के प्रमुख पर्यायवाची चन्द्र, राकापति, राकेश, मयंक, सोम, शशि, इन्दु, मृगांक, हिमकर, कलानिधि, सुधाकर, निशाकर, द्विजराज, विधु, कलाधर, चाँद, तारकेश और तारापति हैं।
-
-
चाँदनी का पर्यायवाची शब्द (Chandani ka Paryayvachi Shabd)
-
चाँदनी के पर्यायवाची कौमुदी, ज्योत्स्ना, चन्द्रिका, कुमुदकला, जुन्हाई और अंजोरिया हैं।
-
-
चांदी का पर्यायवाची शब्द (Chandi ka Paryayvachi Shabd)
-
चांदी के प्रमुख पर्यायवाची शब्द रजत, रौप्य, रूपक, रूपा, कलधौत और जातरूप हैं।
-
-
जल का पर्यायवाची शब्द (Jal ka Paryayvachi Shabd)
-
जल के मुख्य पर्यायवाची पानी, नीर, तोय, अम्बु, सलिल, जीवन, उदक, वारि, पय, अमृत, आप और रस हैं।
-
-
यमुना का पर्यायवाची शब्द (Yamuna ka Paryayvachi Shabd)
-
यमुना के पर्यायवाची जमना, रविजा, कालिन्दी, अर्कजा, सूर्यसुता, रवितनया, तरणि-तनुजा, कृष्णा, भानुजा और तरणिजा हैं।
-
-
जानकी का पर्यायवाची शब्द (Janaki ka Paryayvachi Shabd)
-
जानकी के पर्यायवाची सीता, वैदेही, जनकसुता, जनकतनया, जनकआत्मजा, जनकनंदिनी, भूमिजा और रामप्रिया हैं।
-
-
तलवार का पर्यायवाची शब्द (Talwar ka Paryayvachi Shabd)
-
तलवार के पर्यायवाची करवाल, असी, खड्ग, कृपाण और चंद्रहास हैं।
-
-
तालाब का पर्यायवाची शब्द (Talab ka Paryayvachi Shabd)
-
तालाब के प्रमुख पर्यायवाची सर, सरोवर, पुष्कर, जलाशय, तड़ाग, पद्माकर, हद और सरसी हैं।
-
-
देवता का पर्यायवाची शब्द (Devta ka Paryayvachi Shabd)
-
देवता के पर्यायवाची सुर, अमर, देव, विबुध, निर्जर, गीर्वाण, वृदारक और अमृतेश हैं।
-
-
दुर्गा का पर्यायवाची शब्द (Durga ka Paryayvachi Shabd)
-
दुर्गा के मुख्य पर्यायवाची चण्डिका, सिंहवाहिनी, कालिका, कल्याणी, कुमारी, कामाक्षी, सुभद्रा, महागोरी, महाशक्ति, शांभवी, चामुण्डा, चंडी, महामाया, भगवती, नारायणी और भवानी हैं।
-
-
द्रौपदी का पर्यायवाची शब्द (Draupadi ka Paryayvachi Shabd)
-
द्रौपदी के पर्यायवाची कृष्णा, द्रुपदसुता, पांचाली, याज्ञसेनी और सैरन्ध्री हैं।
-
-
नदी का पर्यायवाची शब्द (Nadi ka Paryayvachi Shabd)
-
नदी के प्रमुख पर्यायवाची सरिता, तटिनी, आपगा, निम्नगा, तरंगिणी, वाहिनी, स्रोतस्विनी, तरंगवती, शैलजा, शैवालिनी और सिंधुगामिनी हैं।
-
-
निशा का पर्यायवाची शब्द (Nisha ka Paryayvachi Shabd)
-
निशा (रात) के पर्यायवाची यामिनी, रात्रि, रजनी, क्षपा, शर्वरी, रैन, निशि, विभावरी, निशीथ और तमस्विनी हैं।
-
-
पति का पर्यायवाची शब्द (Pati ka Paryayvachi Shabd)
-
पति के पर्यायवाची वल्लभ, भर्ता, स्वामी, नाथ, प्राणनाथ, साजन, सैंया, कांत, ईश, खाविंद, शौहर, भरतार और घरवाला हैं।
-
-
पत्नी का पर्यायवाची शब्द (Patni ka Paryayvachi Shabd)
-
पत्नी के मुख्य पर्यायवाची भार्या, दारा, वामा, परिणीता, गृहिणी, वल्लभा, कुलांगना, कलत्र और अर्द्धांगिनी हैं।
-
-
पत्थर का पर्यायवाची शब्द (Patthar ka Paryayvachi Shabd)
-
पत्थर के पर्यायवाची अश्म, पाषाण, प्रस्तर, उपल, शिला, पाहन और ग्रावा हैं।
-
-
पर्वत का पर्यायवाची शब्द (Parvat ka Paryayvachi Shabd)
-
पर्वत के प्रमुख पर्यायवाची पहाड़, गिरि, शैल, अचल, नग, भूधर, महिधर, धराधर, अद्रि और भूभृत हैं।
-
-
पार्वती का पर्यायवाची शब्द (Parvati ka Paryayvachi Shabd)
-
पार्वती के पर्यायवाची गौरी, गिरिजा, उमा, शैलसुता, ईश्वरी, शिवा, भवानी, अपर्णा, दुर्गा, आर्या, अम्बिका, रुद्राणी, हेमवती और मैनसुता हैं।
-
-
पिता का पर्यायवाची शब्द (Pita ka Paryayvachi Shabd)
-
पिता के पर्यायवाची जनक, तात, पितु, बाप और अब्ब हैं।
-
-
पुत्र का पर्यायवाची शब्द (Putra ka Paryayvachi Shabd)
-
पुत्र के मुख्य पर्यायवाची सुत, बेटा, तनय, आत्मज, तनुज, नंदन, अपत्य और पूत हैं।
-
-
पुत्री का पर्यायवाची शब्द (Putri ka Paryayvachi Shabd)
-
पुत्री के पर्यायवाची बेटी, सुता, तनया, आत्मीया, तनुजा, नन्दिनी और दुहिता हैं।
-
-
पवन का पर्यायवाची शब्द (Pavan ka Paryayvachi Shabd)
-
पवन (हवा) के प्रमुख पर्यायवाची वायु, वात, हवा, समीर, बयार, अनिल, पवमान और मारुत हैं।
-
-
पुष्प का पर्यायवाची शब्द (Pushp ka Paryayvachi Shabd)
-
पुष्प (फूल) के पर्यायवाची फूल, कुसुम, सुमन, प्रसून, पुहुप, फुल्ल और गुल हैं।
-
-
प्रकाश का पर्यायवाची शब्द (Prakash ka Paryayvachi Shabd)
-
प्रकाश के मुख्य पर्यायवाची ज्योति, चमक, प्रभा, छवि, द्युति, आलोक, उजाला, आभा और दीप्ति हैं।
-
-
बाण का पर्यायवाची शब्द (Baan ka Paryayvachi Shabd)
-
बाण के पर्यायवाची शर, शिलिमुख, नाराच, इषु, तीर, विशिख, सायक, आशुग और पत्री हैं।
-
-
ब्रह्मा का पर्यायवाची शब्द (Brahma ka Paryayvachi Shabd)
-
ब्रह्मा के प्रमुख पर्यायवाची विधि, विधाता, स्वयंभू, चतुरानन, चतुर्मुख, कमलासन, पितामह, हिरण्यगर्भ, प्रजापति, विरंचि, अज, नाभिजन्य और करतार हैं।
-
-
बाल का पर्यायवाची शब्द (Baal ka Paryayvachi Shabd)
-
बाल के पर्यायवाची कच, केश, चिकुर, चुल, कुंतल, जटा, शिरोरुह, मेचक, काकुल और पश्म हैं।
-
-
बादल का पर्यायवाची शब्द (Badal ka Paryayvachi Shabd)
-
बादल के मुख्य पर्यायवाची जलद, जलधर, नीरद, पयोद, मेघ, वारिधर, घन, पयोधर, अभ्र, बलाहक और अब्द हैं।
-
-
बिजली का पर्यायवाची शब्द (Bijli ka Paryayvachi Shabd)
-
बिजली के प्रमुख पर्यायवाची चपला, चंचला, विद्युत, दामिनी, तड़ित, क्षणप्रभा, बीजुरी, घनवल्ली और सौदामिनी हैं।
-
-
भौंरा का पर्यायवाची शब्द (Bhaunra ka Paryayvachi Shabd)
-
भौंरा के पर्यायवाची मधुप, मधुकर्, द्विरेफ, अलि, षट्पद, भुंग, भ्रमर और भँवर हैं।
-
-
महेश का पर्यायवाची शब्द (Mahesh ka Paryayvachi Shabd)
-
महेश (शिव) के मुख्य पर्यायवाची त्रिपुरारि, कैलाशपति, मदनारि, शिव, शंकर, भूतनाथ, चन्द्रशेखर, चन्द्रमौलि, भोले, रुद्र, त्रिलोचन, त्रिनेत्र, आशुतोष, पशुपति, शम्भू, उमापति और सतीपति हैं।
-
य से ह वर्ण तक के महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द
-
यमुना का पर्यायवाची शब्द (Yamuna ka Paryayvachi Shabd)
-
यमुना के पर्यायवाची जमना, रविजा, कालिन्दी, अर्कजा, सूर्यसुता, रवितनया, तरणि-तनुजा, कृष्णा, भानुजा और तरणिजा हैं।
-
-
राजा का पर्यायवाची शब्द (Raja ka Paryayvachi Shabd)
-
राजा के प्रमुख पर्यायवाची भूपाल, नरेश, नरपाल, महीप, राव, नरेन्द्र, नृप, भूप, भूपति, महीपाल और नृपति हैं।
-
-
रानी का पर्यायवाची शब्द (Rani ka Paryayvachi Shabd)
-
रानी के पर्यायवाची राज्ञी, राजपत्नी, महिषी और सम्राज्ञी हैं।
-
-
राम का पर्यायवाची शब्द (Ram ka Paryayvachi Shabd)
-
राम के मुख्य पर्यायवाची रामचन्द्र, रघुनंदन, दशरथपुत्र, सीतापति, कौशल्यानन्दन, रघुपति, राघव, रघुराज, रावणारे, कमलेन्द्र, रघुनाथ, रघुवर, अवधेश, पुरुषोत्तम और रघुवीर हैं।
-
-
रावण का पर्यायवाची शब्द (Ravan ka Paryayvachi Shabd)
-
रावण के पर्यायवाची दशानन, लंकेश, लंकापति, दशशीश, दशकंध, दैत्येन्द्र, दशकंधर, दशवदन और दशकंठ हैं।
-
-
विष्णु का पर्यायवाची शब्द (Vishnu ka Paryayvachi Shabd)
-
विष्णु के प्रमुख पर्यायवाची हरि, श्रीपति, लक्ष्मीपति, चतुर्भुज, रमापति, रमेश, चक्रपाणि, जनार्दन, मुकुंद, नारायण, माधव, केशव, कमलापति और गोविंद हैं।
-
-
शेर का पर्यायवाची शब्द (Sher ka Paryayvachi Shabd)
-
शेर के पर्यायवाची केहरि, केशरी, वनराज, सिंह, शार्दुल, हरि, मृगराज, नाहर, पंचानन और मृगेन्द्र हैं।
-
-
सरस्वती का पर्यायवाची शब्द (Saraswati ka Paryayvachi Shabd)
-
सरस्वती के मुख्य पर्यायवाची शारदा, वीणापाणि, वाग्देवी, वाणी, महाश्वेता, गिरा, ब्रही, भारती, वाकू और वागीशा हैं।
-
-
सूर्य का पर्यायवाची शब्द (Surya ka Paryayvachi Shabd)
-
सूर्य के प्रमुख पर्यायवाची दिनमणि, पूषा, प्रभाकर, दिनकर, रवि, अर्क, भानु, दिनेश, आदित्य, दिवाकर, सविता, भास्कर, अंशुमाली और मार्तण्ड हैं।
-
-
समुद्र का पर्यायवाची शब्द (Samudra ka Paryayvachi Shabd)
-
समुद्र के पर्यायवाची सागर, सिन्धु, उदधि, नदीश, वारिधि, अम्बुधि, नीरनिधि, रत् आकर, पयोनिधि, अर्णव और तोयनिधि हैं।
-
-
स्वर्ण का पर्यायवाची शब्द (Swarn ka Paryayvachi Shabd)
-
स्वर्ण (सोना) के मुख्य पर्यायवाची सुवर्ण, कंचन, हेम, हारक, जातरूप, सोना, तामरस, हिरण्य, हाटक और कनक हैं।
-
-
स्वर्ग का पर्यायवाची शब्द (Swarg ka Paryayvachi Shabd)
-
स्वर्ग के पर्यायवाची सुरलोक, देवलोक, दिव्यधाम, ब्रह्मधाम, द्यौ और नाक हैं।
-
-
हाथी का पर्यायवाची शब्द (Hathi ka Paryayvachi Shabd)
-
हाथी के प्रमुख पर्यायवाची हस्ती, कुंजर, नाग, सिन्धुर, दन्ती, करि, द्विरद, गयंद, गज और मतंग हैं।
-
-
हिरन का पर्यायवाची शब्द (Hiran ka Paryayvachi Shabd)
-
हिरन के पर्यायवाची हरिण, सारंग, मृग, कुरंग और सुरभी हैं।
-
-
हिमालय का पर्यायवाची शब्द (Himalay ka Paryayvachi Shabd)
-
हिमालय के मुख्य पर्यायवाची नागपति, हिमपति, नगराज, हिमाद्रि, हिमगिरि, गिरिराज और पर्वतराज हैं।
-
-
हनुमान का पर्यायवाची शब्द (Hanuman ka Paryayvachi Shabd)
-
हनुमान के प्रमुख पर्यायवाची पवनसुत, पवनकुमार, महावीर, रामदूत, मारुततनय, अंजनीपुत्र, आंजनेय, कपीश्वर, केसरीनंदन, बजरंगबली, मारुति और वज़्रांगी हैं।
-
-
हंस का पर्यायवाची शब्द (Hans ka Paryayvachi Shabd)
-
हंस के पर्यायवाची मराल, चक्रांग, कलहंस, सिप्पपक्ष, मानसौक, मुक्तभुक् और सरस्वती वाहन हैं।
-
निष्कर्ष (Conclusion)
पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd) किसी भी भाषा की समृद्धि के परिचायक होते हैं। इनके उचित ज्ञान से न केवल लेखन शैली सुधरती है बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता सुनिश्चित होती है। आशा है कि यह संकलित सूची आपके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
शब्द शक्ति: परिभाषा, भेद और संपूर्ण उदाहरणों के साथ विस्तृत व्याख्या
रस निष्पत्ति का अर्थ, सिद्धांत, आचार्य और नियम
वक्रोक्ति सिद्धान्त : परिभाषा, स्वरूप, अवधारणा, महत्त्व , प्रवर्तक
साधारणीकरण से आप क्या समझते हैं ?