हिंदी निबंध, UGC NET Hindi PDF Notes

मेरे राम का मुकुट भीग रहा है निबंध: सारांश, समीक्षा और महत्वपूर्ण उद्धरण

मेरे राम का मुकुट भीग रहा है निबंध विद्यानिवास मिश्र व्याख्या

अंतिम संशोधित (Last Updated): October 13, 2026

‘मेरे राम का मुकुट भीग रहा है’ निबंध का सारांश, समीक्षा और महत्वपूर्ण उद्धरण (Mere Ram Ka Mukut Bheeg Raha Hai Summary and Analysis)

हिंदी साहित्य के ललित निबंधकारों में मूर्धन्य स्थान रखने वाले पं. विद्यानिवास मिश्र का निबंध ‘मेरे राम का मुकुट भीग रहा है’ आधुनिक जीवन की चिंताओं, पारिवारिक व सामाजिक संताप और भारतीय लोक-संस्कृति की गहरी अंतरधारा का एक उत्कृष्ट दस्तावेज है। प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे UGC NET/JRF, TGT, PGT) की दृष्टि से इस निबंध का गहन अध्ययन और इसकी वैचारिक पृष्ठभूमि को समझना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Quick Overview (संक्षिप्त परिचय)

  • निबंध का नाम: मेरे राम का मुकुट भीग रहा है

  • रचयिता: पं. विद्यानिवास मिश्र (‘भ्रमरानंद’)

  • प्रकाशन वर्ष: 1974 ई.

  • विधा: ललित निबंध / विचारात्मक निबंध

  • प्रमुख विषय: पीढ़ियों का अंतराल, अकारण चिंता, पारिवारिक व सामाजिक उद्वेग, और लोक-संस्कृति के प्रतीक

  • प्रमुख प्रतीक: राम का मुकुट, लक्ष्मण का पटुक और सीता का सिंदूर

विद्यानिवास मिश्र और ‘मेरे राम का मुकुट भीग रहा है’ का परिचय

पं. विद्यानिवास मिश्र का जन्म सन् 1926 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था। ये संस्कृत के प्रकांड विद्वान, प्रसिद्ध भाषाविद्, हिन्दी साहित्यकार और सफल सम्पादक (‘नवभारत टाइम्स’) थे। इन्हें सन् 1999 ई. में भारत सरकार द्वारा साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में ‘पद्मभूषण’ से सम्मानित किया गया था। पं. विद्यानिवास मिश्र स्वयं को ‘भ्रमरानंद’ कहते थे और इसी उपनाम से इन्होंने बहुत लिखा है। ये हिन्दी के एक प्रसिद्ध समीक्षक और ललित निबंध लेखक हैं।

इनके प्रसिद्ध निबंध संग्रह हैं— छितवन की छाँह (1952-53), कदम की फूली डाल (1956-57), तुम चंदन हम पानी (1956), मैंने सिल पहुँचाई (1966), मेरे राम का मुकुट भीग रहा है (1974), परम्परा बंधन नहीं है (1976), तमाल के झरोखे से (1981), अंगद की नियति (1948), शेफालि झर रही है (1987) आदि।

‘मेरे राम का मुकुट भीग रहा है’ (1974) निबंध संग्रह में कुल 17 निबंध संकलित हैं— मुकुट, मेखला और नूपुर विन्ध्य की धरती का वरदान, अमरकण्टक की साल्टी स्मृति, राष्ट्रपति की छाया, बेतवा के तीर पर, होइ हैं शिला सब चन्द्रमुखी, रेवा से रीवा, कलचुरियों की राजधानी गुर्णी, रूपहला धुआँ, मेघदूत का संदेश, स्वाधीनता युग के कटघरे में हिन्दी सादवी स्वाधीनता एक निर्वासित श्यामा, अयोध्या उदास लगती है, खामोशी की झील, राधा माधव हो गयी, बालू के द्रूह, मेरे राम का मुकुट भीग रहा है।

निबंध की विषय-वस्तु एवं मुख्य विचार

‘मेरे राम का मुकुट भीग रहा है’ विद्यानिवास मिश्र द्वारा रचित एक विचारात्मक निबंध है। प्रस्तुत निबंध में लेखक के गहन विचारों का परिणाम दिखाई देता है। निबंध में लेखक अपने कुछ विचार प्रकट करते हैं तथा अपने कुछ प्रश्नों का उत्तर खोजते हैं। यह विचार और यह सभी प्रश्न लेखक के जीवन की एक घटना से जुड़े हैं। इस निबंध का प्रारम्भ लेखक अपनी उदासी में करता है और उसका सम्बन्ध बचपन में दादी के मुख से सुने ‘मेरे राम का भौजे मुकुटुवा’ से जोड़कर अपनी बात को प्रकट करता है।

लेखक का एक पुत्र चिरंजीव जो कि किशोरावस्था का है तथा लेखक के घर आई एक मेहमान कृष्णा एक संगीत के कार्यक्रम में रात को जाते हैं, जहाँ से लौटने से उन्हें देर हो जाती है। उनकी प्रतीक्षा करते हुए लेखक अपने विचारों की दुनिया में खो जाता है और एक साथ हमारे समाज की विभिन्न परिस्थितियों और समस्याओं को लेकर उनके मन में प्रश्न और विचार उठने लगते हैं। लेखक को अपनी दादी का एक गीत याद आता है जिसमें भगवान राम के वनवास चले जाने पर अयोध्यावासियों की चिंता प्रकट की गई है।

लेखक भारतीय समाज में फैले पीढ़ियों के अंतर पर भी विचार करता है। एक ओर जहाँ पुरानी पीढ़ी नयी पीढ़ी की क्षमताओं पर विश्वास नहीं करती अपितु उनकी क्षमताओं की उपेक्षा करती है। वहीं दूसरी ओर नयी पीढ़ी पुरानी पीढ़ी को रूढ़िवादी समझती है। वह उनकी भावनाओं की भी चिंता नहीं करती। पुरानी पीढ़ी का मन अपनी सन्तान के ऊपर संकट आने की कल्पना मात्र से ही उद्भ्रान्त हो जाता है किंतु नयी पीढ़ी अपनी धुन में रहती है।

‘मेरे राम का मुकुट भीग रहा है’ निबंध की समीक्षा एवं प्रमुख प्रतीक

मेरे राम का मुकुट भीग रहा है, विद्यानिवास मिश्र जी का प्रसिद्ध निबंध है। इस निबंध में लेखक ने लोक जीवन और नगरीय जीवन की संस्कृतियों का तुलनात्मक चित्रण किया है। इस निबंध में लेखक के द्वारा प्राचीन भारतीय संस्कृति को उजागर किया गया है। इसमें भारतीय संस्कृति के गहन अध्ययन की छाप और चिंतन की मौलिकता दिखाई देती है। यह एक व्यक्तिव्यंजक निबंध है।

प्रस्तुत निबंध में लेखक की उदासीनता उसकी अकारण चिंता, पीढ़ियों की ममता का वर्णन, राम के मुकुट का, राम और कौशल्या की उपमा, निर्वासन का परिणाम, सीता के दोहरे निर्वासन का वर्णन किया गया है। इस निबंध में तीन प्रतीकों का प्रमुखता से प्रयोग किया गया है:

  1. ‘राम का मुकुट’: जो यश और सौहार्द का प्रतीक है।

  2. ‘लक्ष्मण का पटुक’: अर्थात् दुपट्टा जो प्रहरी की जागरूकता के रूप में सीता के अखण्ड सौभाग्य और राम के उत्कर्ष का प्रतीक है।

  3. ‘सीता का सिंदूर’: जो प्रेम के बन्धन का प्रतीक है।

सारांशतः मिश्र जी का यह निबंध हिन्दी साहित्य की एक उत्कृष्ट रचना है।

आषाढ़ का एक दिन – सारांश, पात्र, उद्देश्य और प्रश्न

 निबंध के महत्वपूर्ण उद्धरण (Important Quotations)

“मोरे राम के भौजै मुकुटुवा, लछिमन के पटुकवा मोरी सीता के भौजै, सेनुर्वा त राम घर लौटहिं।”

“आने वाली पीढ़ी पिछली पीढ़ी की ममता की पीड़ा नहीं समझ पाती और पिछली पीढ़ी अपनी संतान के संभावित संकट की कल्पना मात्र से उद्द्विग्न हो जाती है।”

“मन में अभिषेक हो गया और मन में राम के साथ राम का मुकुट प्रतिष्ठित हो गया। मन में प्रतिष्ठित हुआ, इसलिये राम ने राजकीय वेश उतारा, राजकीय रथ से उतरे राजकीय भोग का परिहार किया, पर मुकुट तो लोगों के मन में था, कौशल्या के मातृ-स्नेह में था, वह कैसे उतरता, वह मस्तक पर विराजमान रहा और राम भीगे तो भीगे, मुकुट न भीगने पाये, इसकी चिंता बनी रही।”

“कैसे मंगलमय प्रभाव की कल्पना थी और कैसी अंधेरी कालरात्रि आ गई है? एक दूसरे को डरने से लगता है। घर मसान हो गया है, अपने ही लोग भूत-प्रेत बन गये हैं, पेड़ सूख गए हैं, लताएँ कुम्हला गयी हैं। नदियों और सरोवरों को देखना भी दुःसह हो गया है। केवल इसलिए कि जिसका ऐश्वर्य से अभिषेक हो रहा था। वह निर्वासित हो गया।”

“मन कितना बँटा हुआ है, मनचाही और अनचाही दोनों तरह की हजार चीजों में। दूसरे कुछ पतिताएं भी, पर अपने ही भीतर परतीति नहीं होती कि मैं किसी का हूँ या कोई मेरा है। पर दूसरी ओर यह भी सोचता हूँ कि क्या बार-बार विचित्र-से अनमनेपन में अकारण चिंता किसी के लिए होती है, वह चिंता क्या पराये के लिए होती है, वह क्या कुछ भी अपना नहीं है?”

💡 परीक्षार्थियों के लिए विशेष परीक्षा उपयोगी टिप्स (Exam Tips)

  • ललित निबंध की शैली: विद्यानिवास मिश्र की भाषा संस्कृतनिष्ठ, प्रवाहमयी और आत्मकथात्मक शैली से जुड़ी है, जिसमें लोकगीतों का सुंदर प्रयोग मिलता है।

  • सांस्कृतिक संदर्भ: निबंध में व्यक्तिगत चिंता और सामाजिक-सांस्कृतिक उद्वेग का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है।

  • परीक्षा दृष्टिकोण: UGC NET और अन्य परीक्षाओं में इस निबंध के प्रतीक-विधान (राम का मुकुट, पटुक, सिंदूर) और पीढ़ियों के अंतराल से जुड़े प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं।

5. निष्कर्ष (Conclusion)

संक्षेप में कहा जा सकता है कि ‘मेरे राम का मुकुट भीग रहा है’ केवल एक पारिवारिक या व्यक्तिगत चिंता का निबंध नहीं है, बल्कि यह समकालीन समाज के नैतिक संकट, मानवीय संवेदनाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के क्षरण के प्रति एक प्रबुद्ध साहित्यकार की गहरी चिंता का जीवंत दस्तावेज है।

जिंदगीनामा उपन्यास का सारांश

चीफ की दावत (भीष्म साहनी): सारांश, समीक्षा, चरित्र-विश्लेषण एवं महत्वपूर्ण प्रश्न

उसने कहा था: सारांश, पात्र चित्रण और महत्वपूर्ण कथन

लहरों के राजहंस: सारांश, पात्र परिचय और महत्वपूर्ण कथन

खून का टीका उपन्यास: ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, कथावस्तु और पात्र परिचय

## FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. 'मेरे राम का मुकुट भीग रहा है' निबंध के लेखक कौन हैं?
उत्तर: इस प्रसिद्ध ललित निबंध के लेखक प्रख्यात संस्कृत मर्मज्ञ, भाषाविद् और निबंधकार पं. विद्यानिवास मिश्र हैं।

Q2. यह निबंध किस वर्ष प्रकाशित हुआ था?
उत्तर: यह निबंध सन 1974 में प्रकाशित उनके इसी नाम से प्रसिद्ध निबंध संग्रह में संकलित है।

Q3. निबंध में किन मुख्य प्रतीकों का प्रयोग किया गया है?
उत्तर: इस निबंध में मुख्य रूप से तीन प्रतीकों— ‘राम का मुकुट’ (यश और सौहार्द का प्रतीक), ‘लक्ष्मण का पटुक’ (प्रहरी की जागरूकता और सौभाग्य का प्रतीक) तथा ‘सीता का सिंदूर’ (प्रेम के बंधन का प्रतीक) का प्रयोग किया गया है।

Q4. पं. विद्यानिवास मिश्र साहित्य जगत में किस अन्य उपनाम से जाने जाते थे?
उत्तर: पं. विद्यानिवास मिश्र साहित्य जगत में ‘भ्रमरानंद’ उपनाम से भी जाने जाते थे और उन्होंने इसी नाम से कई रचनाएँ की हैं।

Q5. निबंध का मुख्य वैचारिक आधार क्या है?
उत्तर: इस निबंध का मुख्य आधार पीढ़ियों का अंतराल, अकारण पारिवारिक चिंता, लोक-संस्कृति की महत्ता और राम के माध्यम से भारतीय जीवन-मूल्यों की रक्षा का भाव है।

Q6. विद्यानिवास मिश्र को पद्मभूषण सम्मान कब प्राप्त हुआ था?
उत्तर: उन्हें भारत सरकार द्वारा साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में सन 1999 ई. में ‘पद्मभूषण’ से सम्मानित किया गया था।

Q7. प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से यह निबंध क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: यह निबंध ललित निबंध विधा, संस्कृति-चिंतन, प्रतीकों के सटीक प्रयोग और UGC NET/TGT/PGT पाठ्यक्रम में सम्मिलित होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *