RPSC प्रथम श्रेणी हिंदी : सिलेबस 2026-27

परीक्षा-योजना (पेपर-II हिंदी)

बिंदुविवरण
प्रश्न150 (सभी बहुविकल्पीय)
अधिकतम अंक300
समय3 घंटे
नेगेटिव मार्किंगहर गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक कटते हैं
खंडउच्च माध्यमिक, स्नातक, स्नातकोत्तर स्तर और शिक्षण-शास्त्र/ICT

खंड 1 : उच्च माध्यमिक स्तर (पूरा व्याकरण)

टॉपिकक्या-क्या शामिल है
वर्ण व्यवस्थास्वर-व्यंजन का वर्गीकरण, कोश-क्रम
शब्द-वर्गीकरण (स्रोत)तत्सम, तद्भव, विदेशी
शब्द-वर्गीकरण (व्याकरण)संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रियाविशेषण और भेद
व्याकरणिक कोटियाँलिंग, वचन, कारक, काल
शब्द-रचनासंधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय
शब्द-ज्ञानपर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी, समश्रुत, एक शब्द
वाक्य-रचनावाक्य के अंग और भेद-उपभेद
शुद्धीकरणशब्द शुद्धीकरण, वाक्य शुद्धीकरण
मुहावरे-लोकोक्तियाँअर्थ एवं प्रयोग

इस भाग में उपरोक्त व्याकरण के पाठ पाठशाला में उपलब्ध हैं।

खंड 2 (क) : काव्यांग

टॉपिकसिलेबस में दिए गए बिंदु
शब्द-शक्तियाँ, काव्य-गुणभेद व उदाहरण
काव्य-दोषश्रुतिकटुत्व, ग्राम्यत्व, अप्रतीतत्व, क्लिष्टत्व, अक्रमत्व, दुष्क्रमत्व
अलंकारयमक, श्लेष, उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा, संदेह, भ्रांतिमान, विभावना, असंगति, विरोधाभास, अतिशयोक्ति, अपह्नुति
छंदद्रुतविलंबित, हरिगीतिका, दोहा, सोरठा, कुंडलिया, चौपाई, छप्पय, मंदाक्रांता, मत्तगयंद सवैया, मनहरण कवित्त
रसरस का स्वरूप, रसावयव, रस-भेद

खंड 2 (ख) : हिंदी साहित्य का इतिहास

  • आदिकाल, भक्तिकाल और रीतिकाल : काल-विभाजन व नामकरण, प्रवृत्तियाँ, कवि और रचनाएँ
  • आधुनिक काल (पद्य) : भारतेंदु युग, द्विवेदी युग, छायावाद, प्रगतिवाद, प्रयोगवाद, नयी कविता
  • आधुनिक काल (गद्य) : नाटक, एकांकी, निबंध, कहानी, उपन्यास, आत्मकथा, जीवनी, यात्रावृत्तांत

पूरा इतिहास पाठशाला में उपलब्ध है, और यही पाठ UGC NET तथा UP TGT में भी पढ़े जाते हैं।

खंड 3 (क) : काव्यशास्त्र

  • काव्य-हेतु, काव्य-लक्षण, काव्य-प्रयोजन
  • रस-निष्पत्ति और साधारणीकरण
  • ध्वनि सिद्धांत और वक्रोक्ति सिद्धांत
  • अरस्तू : अनुकरण और विरेचन (उपलब्ध)
  • लोंजाइनस : उदात्त तत्त्व (जल्द आएगा)

खंड 3 (ख) : हिंदी भाषा

  • हिंदी भाषा का उद्भव और विकास, बोलियाँ
  • देवनागरी लिपि का मानक स्वरूप; राजभाषा संबंधी प्रावधान
  • राजस्थानी की प्रमुख बोलियाँ (जल्द आएगा)

निर्धारित पाठ

रचनानिर्धारित अंशपाठशाला में
कबीर ग्रंथावलीसाखी : प्रारंभिक 5 अंग; पद : प्रारंभिक 10 पद✓ उपलब्ध
जायसी ग्रंथावलीनागमती वियोग खंड✓ उपलब्ध
रामचरितमानसबालकांडजल्द आएगा
भ्रमरगीतसारप्रारंभिक 20 पद✓ उपलब्ध
बिहारी रत्नाकरप्रारंभिक 25 दोहे✓ उपलब्ध
घनानंद कवित्तप्रथम शतक : प्रारंभिक 10 छंद✓ उपलब्ध
साकेत (मैथिलीशरण गुप्त)नवम सर्ग✓ उपलब्ध
राम की शक्तिपूजा (निराला)पूरी कविता✓ उपलब्ध
आपका बंटी (मन्नू भंडारी)पूरी रचना✓ उपलब्ध
कहानियाँकफ़न, पुरस्कार, गैंग्रीन (रोज़), गदलगैंग्रीन उपलब्ध; बाकी जल्द
चंद्रगुप्त (जयशंकर प्रसाद)पूरी रचना✓ उपलब्ध

खंड 4 : शिक्षण-शास्त्र और ICT

शिक्षण प्रतिमान, शिक्षण-अधिगम सामग्री, सहकारी अधिगम, ICT और ई-अधिगम। यह भाग जल्द आएगा।

पूरा विस्तृत सिलेबस लेख : यहाँ पढ़ें

← RPSC प्रथम श्रेणी हिंदी के संपूर्ण पाठ संपूर्ण श्रेणियाँ