आधुनिक काल

नाटक एवं एकांकी में अंतर बताइए ?

अंतिम संशोधित (Last Updated): October 13, 2026

नाटक एवं एकांकी में अंतर बताइए (Natak Avn Ekanki Mein Antar Bataiye): आज के आर्टिकल में हम हिंदी साहित्य के आधुनिक काल के अन्तर्गत नाटक एवं एकांकी में अंतर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी शेयर करेंगे।

नाटक एवं एकांकी में अंतर बताइए ?

1. नाटक में जीवन का विस्तार, लंबाई और परिधि का विस्तार होता है; जबकि एकांकी में जीवन की किसी एक घटना, प्रसंग या पहलू को चित्रित किया जाता है। एकांकी की परिधि सीमित तथा क्षेत्र भी सीमित होता है।

2. नाटक में संकलन-त्रय का निर्वाह आवश्यक नहीं किन्तु एकांकी में संकलनत्रय का निर्वाह होना महत्त्वपूर्ण है।

3. नाटक में 5 से 10 तक अंक होते हैं जबकि एकांकी में मात्र 1 अंक।

4. एकांकी प्राय: संघर्ष स्थल से प्रारम्भ होता है, जो शीघ्र गति पकड़कर लक्ष्य की ओर दौड़ता है अर्थात् एकांकी में वेग संपन्न प्रवाह का महत्त्व होता है जबकि नाटक की गति धीमी होती है और वह धीरे-धीरे चरम सीमा (Climax) की ओर अग्रसर होता है।

आषाढ़ का एक दिन – सारांश, पात्र, उद्देश्य और प्रश्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *