आदिकाल की धाराएँ: सिद्ध, नाथ, जैन (अपभ्रंश), रासो (वीरगाथा) और लौकिक साहित्य (खुसरो, विद्यापति, ढोला मारू रा दूहा)। प्राचीन पंक्तियाँ मूल पाठ में दी गई हैं; पाठ-भेद संभव है।
1. पंडिअ सअल सत्त वक्खाणइ। देहहि बुद्ध बसंत न जाणइ।
अमणागमण ण तेन विखंडिअ। तोवि णिलज्ज भणइ हउँ पंडिअ॥
कवि: सरहपा | रचना: दोहाकोश ★ परीक्षा-उपयोगी
संकेत: शरीर में बसे बुद्ध को नहीं जानता, आवागमन भी नहीं मिटाया, फिर भी निर्लज्ज स्वयं को पंडित कहता है — पंडितों पर व्यंग्य।
2. जहि मन पवन न संचरइ, रवि ससि नाहि पवेस।
तहि बट चित्त बिसाम करु, सरहे कहिअ उवेस॥
कवि: सरहपा | रचना: दोहाकोश ★ परीक्षा-उपयोगी
संकेत: जहाँ मन-पवन और सूर्य-चंद्र का प्रवेश नहीं, वहीं चित्त को विश्राम दो — सहज साधना।
3. घोर अँधारे चंदमणि जिमि उज्जोअ करेइ।
परम महासुह एखु कणे दुरिअ अशेष हरेइ॥
कवि: सरहपा | रचना: दोहाकोश
संकेत: ‘महासुख’ का एक क्षण समस्त पाप हर लेता है।
4. नाद न बिंदु न रवि न शशि मंडल। चिअराअ सहावे मूकल।
उजु रे उजु छाडि मा लेहु रे बंक। निअहि बोहि मा जाहु रे लंक॥
कवि: सरहपा | रचना: चर्यापद
संकेत: सीधा (ऋजु) मार्ग अपनाओ, टेढ़ा (वाम) नहीं; बोधि अपने भीतर है।
5. काआ तरुवर पंच बिडाल। चंचल चीए पइठो काल।
दिट करिअ महासुह परिमाण। लूइ भणइ गुरु पुच्छिअ जाण॥
कवि: लूइपा (लूहिपा) | रचना: चर्यापद ★ परीक्षा-उपयोगी
संकेत: काया वृक्ष, पाँच डालें (पंच बिडाल = आलस्य, हिंसा, काम, विचिकित्सा, मोह)।
6. भाव न होइ, अभाव ण जाइ। अइस संबोहे को पतिआइ?
कवि: लूइपा | रचना: चर्यापद
संकेत: भाव-अभाव से परे तत्व।
7. सहजे थिर करि वारुणी साध। जे अजरामर होइ दिट काँध॥
कवि: विरूपा | रचना: चर्यापद
संकेत: सहज साधना से अजर-अमर होना।
8. एक ण किज्जइ मंत्र ण तंत। णिअ घरणी लइ केलि करंत॥
कवि: कण्हपा | रचना: चर्यापद
संकेत: मंत्र-तंत्र छोड़ सहज जीवन।
9. नगर बाहिरे डोंबी तोहरि कुड़िया छइ। छोइ जाइ सो बाह्म नाड़िया॥
आलो डोंबि! तोए सम करिब म साँग। निघिण कण्ह कपाली जोइ लाग॥
कवि: कण्हपा | रचना: चर्यापद
संकेत: ‘डोंबी’ = शुद्ध अवधूती वृत्ति का प्रतीक।
10. गंगा जउँना माझे रे बहइ नाई।
कवि: कण्हपा | रचना: चर्यापद ★ परीक्षा-उपयोगी
संकेत: गंगा-यमुना (इड़ा-पिंगला) के बीच नाव (सुषुम्ना) — सांकेतिक ‘संध्या भाषा’।
11. ससुरी निंद गेल, बहुड़ी जागअ। कानेट चोर निलका गइ मागअ॥
कवि: कुक्कुरिपा | रचना: चर्यापद
संकेत: उलटबाँसी शैली।
12. बेंग संसार बाड़हिल जाअ। दुहिल दूध कि बेंटे समाअ॥
बलद बिआएल गविआ बाँझे। पिटा दुहिए एतिना साँझे॥
कवि: ढेंढणपा | रचना: चर्यापद
संकेत: अटपटी बानी (उलटबाँसी); बैल ब्याया, गाय बाँझ — आगे कबीर की उलटबाँसियों में यही शैली।
13. आगम वेअ पुराणे पंडित माण वहंति।
पक्क सिरिफल अलिअ जिम बाहेरित भमंति॥
कवि: कण्हपा | रचना: दोहाकोश ★ परीक्षा-उपयोगी
संकेत: आगम, वेद, पुराण पढ़कर पंडित अभिमान करते हैं, पर पके श्रीफल के बाहर घूमते भौंरे की तरह तत्व तक नहीं पहुँचते।
याद रखें: सिद्धों की संख्या 84; सबसे पुराने सरहपा (शुक्ल: वि.सं. 690; राहुल: 769 ई.); सिद्धों की भाषा “संध्या भाषा”; पंच बिडाल = आलस्य, हिंसा, काम, विचिकित्सा, मोह।
← प्रसिद्ध पंक्तियाँ और महत्वपूर्ण कथन के संपूर्ण पाठ संपूर्ण श्रेणियाँ