1. “जब कि प्रत्येक देश का साहित्य वहाँ की जनता की चित्तवृत्ति का संचित प्रतिबिंब होता है तब यह निश्चित है कि जनता की चित्तवृत्ति के परिवर्तन के साथ साथ साहित्य के स्वरूप में भी परिवर्तन होता चला जाता है।”
कथनकर्ता: आचार्य रामचंद्र शुक्ल | संदर्भ: साहित्य का स्वरूप और इतिहास-दृष्टि | ग्रंथ: हिंदी साहित्य का इतिहास (काल-विभाग) ★ परीक्षा-उपयोगी
2. “आदि से अंत तक इन्हीं चित्तवृत्तियों की परंपरा को परखते हुए साहित्य-परंपरा के साथ उनका सामंजस्य दिखाना ही ‘साहित्य का इतिहास’ कहलाता है।”
कथनकर्ता: आचार्य रामचंद्र शुक्ल | संदर्भ: साहित्य के इतिहास की परिभाषा | ग्रंथ: हिंदी साहित्य का इतिहास
3. “युग चेतना और साहित्य चेतना के समन्वय पर आधृत साहित्य के इतिहास के संश्लिष्ट स्वरूप को ही हम स्वीकार करना चाहिए।”
कथनकर्ता: डॉ. नगेंद्र | संदर्भ: साहित्येतिहास की पद्धति | ग्रंथ: हिंदी साहित्य का इतिहास (संपादित)
4. “युग का विभाजन ऐतिहासिक ज्ञान के प्रमुख साधनों में से एक है और उसके बिना काम नहीं चल सकता है।”
कथनकर्ता: नलिन विलोचन शर्मा | संदर्भ: काल-विभाजन की आवश्यकता | ग्रंथ: साहित्य का इतिहास-दर्शन
5. “प्रत्येक युग अपनी साहित्यिक ऐतिहासिक स्थिति की अनुभूत आवश्यकता के अनुसार अपना साहित्य निर्माण करता है।”
कथनकर्ता: गजानन माधव मुक्तिबोध | संदर्भ: युग और साहित्य
← प्रसिद्ध पंक्तियाँ और महत्वपूर्ण कथन के संपूर्ण पाठ संपूर्ण श्रेणियाँ