2. निर्गुण भक्ति काव्यधारा — ज्ञानमार्गी संत काव्य

2.1 संत काव्य की प्रमुख विशेषताएँ

  • स्वरूप : अव्यक्त, अनादि, अनंत, अनाम, अगोचर, निराकार और घट-घट में व्याप्त ब्रह्म की प्राप्ति ज्ञान-साधना से होती है। भक्ति का आलंबन निराकार है, इसलिए यह मार्ग साधारण जन के लिए कठिन माना गया।
  • गुरु का विशेष महत्त्व। सत्संग की अनिवार्यता।
  • रहस्यवाद : निर्गुण-निराकार ब्रह्म से माधुर्य भाव का संबंध जोड़ने (जीवात्मा प्रिया, परमात्मा प्रियतम) से रहस्यवाद का जन्म हुआ।
  • राम-नाम की महत्ता पर बल।
  • दार्शनिक आधार : शंकर का अद्वैत दर्शन। नाथपंथियों से शून्यवाद, गुरु की प्रतिष्ठा और योग-प्रक्रिया ली गई। उलटबाँसी का प्रेरणा-स्रोत सिद्ध और नाथ साहित्य है।
  • एकेश्वरवाद (इस्लाम का प्रभाव); बहुदेववाद, अवतारवाद और मूर्तिपूजा का खंडन; वैदिक परंपराओं और बाह्याचारों की आलोचना (बौद्ध प्रभाव से)।
  • जाति-वर्ण का भेद मिटाकर मानव-मात्र की एकता का प्रतिपादन : निर्गुण काव्य की महान विशेषता।
  • सहज साधना; अंतर्मुखी साधना में योग-क्रियाओं का प्रयोग; माया की भर्त्सना (वह आत्मज्ञान में बाधक है); जीव-जगत् की क्षणभंगुरता का वर्णन; नारी-निंदा (नारी का कामिनी रूप)।
  • कवि का मुख्य उद्देश्य काव्य-रचना नहीं, उपदेश देकर समाज-सुधार करना था। सामाजिक सुधार और जन-जागरण की चेतना का प्रसार।
  • मुक्तक काव्य-रूप; उलटबाँसी शैली; आध्यात्मिक प्रतीकों का निर्माण।
  • भाषा : सधुक्कड़ी (ब्रज, अवधी, राजस्थानी, पूर्वी हिंदी, अरबी-फ़ारसी शब्दों का मिश्रण)।
  • प्रधान रस : शांत। भक्ति-काव्य का मूल कथ्य : भक्ति।
  • सुरति का अर्थ आनंद का अनुभव; निरति का अर्थ जगत्-प्रपंच से विरक्ति।

परीक्षा-बिंदु : संतमत का आरंभ नामदेव (1267 ई.) से माना गया है। त्रिलोचन उनके समकालीन थे; इसके बाद सधन और बेनी का उल्लेख मिलता है। ये प्रायः महाराष्ट्र से संबंधित हैं, इसलिए संत-साधना का साहित्यिक रूप महाराष्ट्र से आरंभ माना जाता है।

2.2 संत कवि : एक नज़र में (तालिका)

संत कविसमयमुख्य तथ्य और रचनाएँ
नामदेवसं. 1327–1407महाराष्ट्र के प्रसिद्ध संत; जन्म नरूसी बमनी (सतारा); पत्नी राजाबाई
रामानंदसं. 1425–1525 (लगभग 1368–1468 ई.)कान्यकुब्ज ब्राह्मण; शिक्षा काशी में; गुरु राघवानंद; रामावत संप्रदाय के प्रवर्तक; शिष्य : अनंतानंद, सुखानंद, सुरसुरानंद, नरहर्यानंद, भावानंद, पीपा, कबीर, सेन, धन्ना, रैदास, सुरसुरी, पद्मावत (कुल 12, भक्तमाल के अनुसार)
रैदास (रविदास)सं. 1455–1505जाति चमार; जन्म काशी; पत्नी लोना; सिकंदर लोदी के निमंत्रण पर दिल्ली गए; ब्रजभाषा में रचना; रविदास की बानी; 40 पद गुरु ग्रंथ साहब में; प्रियादास के भक्तमाल की टीका के अनुसार रामानंद के शिष्य; मीराबाई के गुरु (मान्यता)
गुरु नानकसं. 1526–1595 (1469–1538 ई.)जन्म तलवंडी (अब ननकाना साहिब); सिख संप्रदाय के प्रवर्तक; पिता कालूचंद खत्री, माता तृप्ता; पुत्र श्रीचंद (उदासी संप्रदाय के प्रवर्तक); कबीर की निर्गुण उपासना का पंजाब से प्रचार; जपुजी नानक दर्शन का सार; असादीवार, रहिरास, सोहिला; नसीहतनामा में खड़ीबोली का रूप; पद गुरु ग्रंथ साहिब (सं. 1661) के ‘महला’ प्रकरण में संकलित; अधिकांश साहित्य पंजाबी में
जंभनाथ1451–1536जन्म पीपासर (नागौर); विश्नोई संप्रदाय के प्रवर्तक; चार प्रमुख शिष्य (हावली पावजी, लोहा पागल, दत्तनाथ, मालदेव); कोई स्वतंत्र कृति उपलब्ध नहीं
हरिदास निरंजनी1455–1543निरंजनी संप्रदाय (नाथपंथ और संत काव्य के बीच की कड़ी); अष्टपदी जोगग्रंथ, हंस प्रबोध, निरपखमूल, पूजाजोग, समाधिजोग, संग्राम जोग, ब्रह्मस्तुति; सरल ब्रजभाषा
सींगा1519–1659खजूर गाँव (बड़वानी), ग्वाल परिवार; निमाड़ी भाषा; लगभग 800 पद; संत सिंगाजी
लालदास1540–1648लालपंथ के प्रवर्तक; अलवर के धौलीधूप में मुस्लिम परिवार में जन्म; लालदास की चेतावनी
दादूदयालसं. 1601–1660 (जन्म लगभग 1544 ई.)दादू पंथ / परब्रह्म संप्रदाय के प्रवर्तक; जन्म अहमदाबाद; धुनिया परिवार (जाति पर मतभेद); पुत्र गरीबदास, मिस्कीनदास; अकबर पर प्रभाव; सत्संग-स्थल ‘अलख दरीबा’; 52 शिष्य (रज्जब, सुंदरदास, प्रागदास, जनगोपाल आदि); हरडेवाणी (संकलन : संतदास, जगन्नाथदास), अंगवधू (संकलन : रज्जब); ‘राजस्थान का कबीर’
मलूकदास1574–1682जन्म कड़ा-इलाहाबाद; पिता सुंदरदास खत्री; ज्ञानबोध, रतनखान, भक्तवच्छावली, भक्तिविवेक, ज्ञानपरोछि, बारहखड़ी, रामअवतार लीला, ब्रजलीला, ध्रुवचरित, सुखसागर; ‘अजगर करे न चाकरी, पंछी करे न काम। दास मलूका यौं कहे, सबके दाता राम॥’
बाबा लाल1590–1655मालवा के खत्री परिवार में जन्म (क्षितिमोहन सेन); असरारे-मार्फत (दारा से वार्तालाप), नादिरुन्निकात
सुंदरदाससं. 1653–1736दादू के शिष्य; जन्म द्यौसा (जयपुर), खंडेलवाल परिवार; 42 ग्रंथ; ज्ञानसमुद्र, सुंदर विलास; सुंदर ग्रंथावली (संपादक : हरिनारायण शर्मा); संत कवियों में सबसे अधिक शिक्षित; शृंगार के विरोधी (केशव की रसिकप्रिया, नंददास की रसमंजरी की निंदा)
धर्मदास—कबीर के बाद लगभग 20 वर्ष गद्दी पर; बीजक (सं. 1521) संकलन का श्रेय; धनी धरमदास की बानी
रज्जब1567–1689रज्जब अली खाँ; दादू के शिष्य; अंगवधू, सब्बंगी; रज्जब-बानी
गुरु अंगद1504–1552नानक की रचनाएँ एकत्र करने का श्रेय
गुरु अर्जुनदेव1563–1606सुखमनी, बावन आखरी, बारहमासा; ग्रंथ साहिब में 6000 पद; शांत रस; ब्रजभाषा
अन्य—सदना (14वीं शती), बेनी (15वीं), पीपा, सेन (1540), धन्ना (1614), शेख फ़रीद (1472–1552), बावरी साहिबा (1542–1605), अक्षर अनन्य (छत्रसाल के गुरु; राजयोग, विज्ञानयोग, ध्यानयोग, सिद्धांतबोध, विवेकदीपिका, ब्रह्मज्ञान, अनन्यप्रकाश; दुर्गा सप्तशती का पद्यानुवाद), जगजीवनदास (सत्यनामी संप्रदाय), स्वामी प्राणनाथ (कुलजम स्वरूप; अनामी और धामी पंथ), धरनीदास (प्रेम-प्रकाश, सत्यप्रकाश), दरिया साहब (दरियापंथ; दरियासागर, ज्ञानदीप), चरणदास, भीखा साहब, गरीबदास, सहजोबाई, पलटूदास

परीक्षा-बिंदु : कबीर अपने परम तत्त्व को ‘राम’ कहते हैं, जिसे गुरु नानक ने ‘सबद’ कहा। रहीम संत कवि नहीं हैं। दादू की सबसे बड़ी विशेषता उनकी सरल और बोधगम्य भाषा है। सुंदरदास निर्गुण पंथियों में सर्वाधिक शिक्षित हैं। निरंजनी संप्रदाय नाथपंथ और संतकाव्य के बीच की कड़ी है।

2.3 कबीरदास — संत काव्य के प्रतिनिधि कवि

जीवन

  • समय : 1398–1518 ई. (सं. 1455–1575)। जन्म-तिथि पर मतैक्य नहीं; प्रसिद्ध दोहे के अनुसार जन्म सं. 1455 में और कबीर चरित्र बोध के अनुसार निधन सं. 1575 में हुआ।
  • जन्म-स्थान : काशी; निधन-स्थान : मगहर।
  • किंवदंती : स्वामी रामानंद के वरदान से एक विधवा ब्राह्मण कन्या को पुत्र हुआ। लोक-लाज के भय से वह उसे लहरतारा के ताल पर छोड़ आई; नीरू (अली) नामक जुलाहा और उसकी पत्नी नीमा ने उसका पालन किया।
  • पत्नी : लोई; संतान : पुत्र कमाल, पुत्री कमाली।
  • गुरु : रामानंद (कबीर परिचई के अनुसार)। मुस्लिम परंपरा के अनुसार गुरु सूफी फ़क़ीर शेख़ तक़ी (सिकंदर लोदी के पीर)।
  • सिकंदर लोदी (1488–1517) द्वारा अत्याचार का वर्णन अनंतदास कृत कबीर परिचई और प्रियादास की भक्तमाल-टीका में है।
  • बघेल राजा नाहरसिंह देव कबीर के समकालीन थे।
  • कबीर के पद गुरु ग्रंथ साहब में ‘रागु’ और ‘सलोक’ शीर्षक से संकलित हैं (कबीर की बानियों का सबसे पुराना नमूना यहीं मिलता है)।
  • डॉ. बच्चन सिंह : “हिंदी भक्ति काव्य का प्रथम क्रांतिकारी पुरस्कर्ता कबीर है।”

रचनाएँ और बीजक

  • कबीर की वाणी का संग्रह शिष्य धर्मदास ने ‘बीजक’ नाम से किया (सन् 1464 ई.; कुछ ग्रंथों में सं. 1521)। इसके तीन भाग हैं :
भागअर्थछंदभाषाविशेष
रमैनीरामायणचौपाई + दोहाब्रजभाषा और पूर्वी बोलीराम-संबंधी पद
सबदशब्दगेय पदब्रजभाषा और पूर्वी बोलीमाया-संबंधी विचार
साखीसाक्षीदोहाराजस्थानी-पंजाबी मिली खड़ीबोली (सधुक्कड़ी)59 अंगों में विभाजित; पहला अंग ‘गुरुदेव को अंग’, अंतिम ‘अबिहड़ को अंग’; सांप्रदायिक शिक्षा
  • अन्य संग्रह : कबीर-बानी, सत्य कबीर साखी, पंचबानी, सर्वंगी।
  • शुक्ल जी के अनुसार कबीर की वचनावली की सबसे प्राचीन प्रति सन् 1512 ई. की है।

कबीर की भाषा : विद्वानों के मत

विद्वानकबीर की भाषा
श्यामसुंदर दासपंचमेल खिचड़ी
आचार्य रामचंद्र शुक्लसधुक्कड़ी
हजारीप्रसाद द्विवेदी‘भाषा का डिक्टेटर’ (कुछ ग्रंथों में ‘वाणी का डिक्टेटर’)

कथन-बॉक्स 2 : कबीर के संबंध में कथन

  • शुक्ल — (भाव) इसमें संदेह नहीं कि कबीर ने ठीक मौके पर जनता के उस बड़े भाग को सँभाला जो नाथपंथियों के प्रभाव से प्रेमभाव और भक्ति-रस से शून्य और शुष्क पड़ता जा रहा था।
  • शुक्ल — (भाव) उन्होंने भारतीय ब्रह्मवाद के साथ सूफियों के भावात्मक रहस्यवाद, हठयोगियों के साधनात्मक रहस्यवाद और वैष्णवों के अहिंसावाद तथा प्रपत्तिवाद का मेल करके अपना पंथ खड़ा किया।
  • शुक्ल — (भाव) भाषा बहुत परिष्कृत न होने पर भी कबीर की उक्तियों में कहीं-कहीं विलक्षण प्रभाव और चमत्कार है; उनकी प्रतिभा बड़ी प्रखर थी।
  • द्विवेदी — कबीर ‘भाषा (वाणी) का डिक्टेटर’ हैं।
  • बच्चन सिंह — कबीर हिंदी भक्ति काव्य के प्रथम क्रांतिकारी पुरस्कर्ता हैं।
  • कबीर (स्वयं) — “भक्ति द्राविड़ी उपजी, लाए रामानंद। परगट किया कबीर ने, सात दीप नौ खंड॥”

शुक्ल का मत — कबीर और निर्गुण की ज्ञानाश्रयी शाखा

  • “जैसा कि पहले कहा जा चुका है, कबीर के लिए नाथपंथी जोगी बहुत कुछ रास्ता निकाल चुके थे। भेदभाव को निर्दिष्ट करने वाले उपासना के बाहरी विधानों को अलग रखकर उन्होंने अंतस्साधना पर जोर दिया था। पर नाथपंथियों की अंतस्साधना हृदयपक्ष शून्य थी, उसमें प्रेमतत्त्व का अभाव था।”
  • “कबीर ने जिस प्रकार एक निराकार ईश्वर के लिए भारतीय वेदांत का पल्ला पकड़ा उसी प्रकार उस निराकार ईश्वर की भक्ति के लिए सूफियों का प्रेमतत्त्व लिया और अपना ‘निर्गुण’ धूमधाम से निकाला।”
  • “निर्गुणमार्ग के निर्दिष्टप्रवर्तक कबीरदास ही थे, जिन्होंने एक ओर तो स्वामी रामानंदजी के शिष्य होकर भारतीय अद्वैतवाद की कुछ स्थूल बातें ग्रहण कीं और दूसरी ओर योगियों और सूफी फकीरों के संस्कार प्राप्त किए। वैष्णवों से उन्होंने अहिंसावाद और प्रपत्तिवाद लिये।”
  • “कबीर ने अपनी झाड़-फटकार के द्वारा हिंदुओं और मुसलमानों के कट्टरपन को दूर करने का जो प्रयत्न किया वह अधिकतर चिढ़ानेवाला सिद्ध हुआ, हृदय को स्पर्श करनेवाला नहीं। मनुष्य-मनुष्य के बीच जो रागात्मक संबंध है वह उसके द्वारा व्यक्त न हुआ।”
  • “कबीर में जो रहस्यवाद मिलता है वह बहुत कुछ उन पारिभाषिक संज्ञाओं के आधार पर है, जो वेदांत और हठयोग में निर्दिष्ट है।”
  • “सारांश यह कि जो ब्रह्म हिंदुओं की विचारपद्धति में ज्ञान मार्ग का एक निरूपण था उसी को कबीर ने सूफियों के ढर्रे पर उपासना का ही विषय नहीं, प्रेम का भी विषय बनाया और उसकी प्राप्ति के लिए हठयोगियों की साधना का समर्थन किया।”

शुक्ल का मत — निर्गुण की पहली शाखा (ज्ञानाश्रयी)

  • “पहली शाखा भारतीय ब्रह्मज्ञान और योगसाधना को लेकर तथा उसमें सूफियों के प्रेमतत्त्व को मिलाकर उपासना के क्षेत्र में अग्रसर हुई और सगुण के खंडन में उसी जोश के साथ तत्पर रहीं, जिस जोश के साथ पैगंबरी मत बहुदेवोपासना और मूर्तिपूजा आदि के खंडन में रहते हैं।”
  • “निर्गुणपंथ के संतों के संबंध में यह अच्छी तरह समझ रखना चाहिए कि उनमें कोई दार्शनिक व्यवस्था दिखाने का प्रयत्न व्यर्थ है। उन पर द्वैत, अद्वैत, विशिष्टाद्वैत आदि का आरोपण करके वर्गीकरण करना दार्शनिक पद्धति की अनभिज्ञता प्रकट करेगा।”
  • “निर्गुणमार्गी संत कवियों की परंपरा में थोड़े ही ऐसे हुए हैं, जिनकी रचना साहित्य के अंतर्गत आ सकती है। शिक्षितों का समावेश कम होने से इनकी बानी अधिकतर सांप्रदायिकों के ही काम की है।”

शुक्ल का मत — धर्मदास

  • “इनकी रचना थोड़ी होने पर भी कबीर की अपेक्षा अधिक सरल भाव लिये हुए है, उसमें कठोरता और कर्कशता नहीं है। इन्होंने पूरबी भाषा का ही व्यवहार किया है।”

शुक्ल का मत — दादूदयाल

  • “यद्यपि सिद्धांत की दृष्टि से दादू कबीर के मार्ग के ही अनुयायी हैं, पर उन्होंने अपना एक अलग पंथ चलाया, जो ‘दादूपंथ’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ।”
  • “निर्गुणपंथियों के समान दादूपंथी लोग भी अपने को निरंजन निराकार का उपासक बताते हैं। ये लोग न तिलक लगाते हैं, न कंठी पहनते हैं, साथ में एक सुमिरनी रखते हैं और ‘सत्तराम’ कहकर अभिवादन करते हैं।”
  • “दादू की बानी अधिकतर कबीर की साखी से मिलते-जुलते दोहों में है, कहीं-कहीं गाने के पद भी हैं। भाषा मिली-जुली पश्चिमी हिंदी है, जिसमें राजस्थानी का मेल भी है। इन्होंने कुछ पद गुजराती, राजस्थानी और पंजाबी में भी कहे हैं।”
  • “कबीर के समान पूरबी हिंदी का व्यवहार इन्होंने नहीं किया है। इनकी रचना में अरबी-फारसी के शब्द अधिक आए हैं और प्रेमतत्त्व की व्यंजना अधिक है। घर के भीतर के रहस्यप्रदर्शन की प्रवृत्ति इनमें बहुत कम है।”
  • “निर्गुणपंथियों में यही एक ऐसे व्यक्ति हुए हैं, जिन्हें समुचित शिक्षा मिली थी और जो काव्यकला की रीति आदि से अच्छी तरह परिचित थे। अत: इनकी रचना साहित्यिक और सरस है। भाषा में काव्य की माँजी हुई ब्रजभाषा है। भक्ति और ज्ञानचर्चा के अतिरिक्त नीति और देशाचार आदि पर भी इन्होंने बड़े सुंदर पद कहे हैं।”

शुक्ल का मत — मलूकदास

  • “हिंदुओं और मुसलमानों दोनों के उपदेश देने में प्रवृत्त होने के कारण दूसरे निर्गुणमार्गी संतों के समान इनकी भाषा में भी फारसी और अरबी शब्दों का प्रयोग है।”
  • “इन सब लक्षणों के होते हुए भी इनकी भाषा सुव्यवस्थित और सुंदर है। कहीं-कहीं अच्छे कवियों का सा पदविन्यास और कवित्त आदि छंद भी पाए जाते हैं।”

अभ्यास के लिए अतिरिक्त MCQ (6 प्रश्न)

MCQ सेट खुल रहा है…

← RPSC प्रथम श्रेणी हिंदी के संपूर्ण पाठ संपूर्ण श्रेणियाँ