MCQ

पुरस्कार कहानी के प्रश्न – जयशंकर प्रसाद | MCQ | Question Answer

इस आर्टिकल में जयशंकर प्रसाद की चर्चित पुरस्कार कहानी के प्रश्न(Puraskar kahani ke MCQ) दिए गए है जो आपके आने वाले एग्जाम के लिए हेल्पफुल होंगे

‘पुरस्कार’ (जयशंकर प्रसाद) — सम्पूर्ण 77 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs)

प्र. 1. ‘पुरस्कार’ कहानी के लेखक कौन हैं?

(अ) प्रेमचंद

(ब) जयशंकर प्रसाद

(स) महादेवी वर्मा

(द) आचार्य रामचंद्र शुक्ल

  • उत्तर: (ब) जयशंकर प्रसाद

प्र. 2. ‘पुरस्कार’ कहानी का मुख्य संदेश क्या है?

(अ) धन का संचय

(ब) देश-प्रेम के लिए व्यक्तिगत हित का त्याग

(स) राजसत्ता की प्राप्ति

(द) केवल पारिवारिक सुरक्षा

  • उत्तर: (ब) देश-प्रेम के लिए व्यक्तिगत हित का त्याग

प्र. 3. ‘पुरस्कार’ कहानी का प्रकाशन कब हुआ था?

(अ) 1920 ईस्वी

(ब) 1930 ईस्वी

(स) 1936 ईस्वी

(द) 1942 ईस्वी

  • उत्तर: (स) 1936 ईस्वी

प्र. 4. मधूलिका के मन में किस बात को लेकर द्वंद्व था?

(अ) धर्म और अधर्म

(ब) देशप्रेम और अपने प्रेम के बारे में

(स) संपत्ति और गरीबी

(द) सत्य और असत्य

  • उत्तर: (ब) देशप्रेम और अपने प्रेम के बारे में

प्र. 5. ‘पुरस्कार’ कहानी का मुख्य पात्र कौन है?

(अ) कापोती

(ब) मधूलिका

(स) यशोधरा

(द) अवंतिका

  • उत्तर: (ब) मधूलिका

प्र. 6. ‘पुरस्कार’ किस प्रकार की कहानी है?

(अ) पुरुष प्रधान

(ब) घटना प्रधान

(स) नायिका प्रधान

(द) हास्य प्रधान

  • उत्तर: (स) नायिका प्रधान

प्र. 7. ‘पुरस्कार’ कहानी का घटनाक्रम मुख्य रूप से किस नगर पर आधारित है?

(अ) पाटलिपुत्र

(ब) वैशाली

(स) कौसल

(द) उज्जैन

  • उत्तर: (स) कौसल

प्र. 8. अरुण जिस घोड़े पर सवार था, वह किस देश का था?

(अ) मगध

(ब) सिंधु देश का

(स) अरब

(द) कौसल

  • उत्तर: (ब) सिंधु देश का

प्र. 9. कौसल नगर के प्रसिद्ध उत्सव का मुख्य कृत्य क्या था?

(अ) पशु बलि देना

(ब) कौसल नरेश द्वारा कृषक बनना

(स) रथ दौड़ प्रतियोगिता

(द) शास्त्रार्थ का आयोजन

  • उत्तर: (ब) कौसल नरेश द्वारा कृषक बनना

प्र. 10. “कितना भोला सौंदर्य, कितनी सरल चितवन!” यह कथन किसका है?

(अ) सेनापति का

(ब) राजकुमार अरुण का

(स) राजा का

(द) मंत्री का

  • उत्तर: (ब) राजकुमार अरुण का

प्र. 11. “राजकीय रक्षण की अधिकारी तो सारी प्रजा है।” यह कथन किसने, किससे कहे?

(अ) मधूलिका ने कोसल नरेश के मंत्री से

(ब) सिंहमित्र ने कोसल नरेश से

(स) अरुण ने मधूलिका से

(द) सेनापति ने राजा से

  • उत्तर: (अ) मधूलिका ने कोसल नरेश के मंत्री से

प्र. 12. मधुलिका द्वारा श्रावस्ती दुर्ग के दक्षिण में नाले के पास की भूमि महाराज से माँगने का मुख्य कारण क्या था?

(अ) वह खेती के लिए उपजाऊ थी

(ब) अरुण की योजनानुसार उस भूमि के द्वारा कोसल पर अधिकार करना सुगम था

(स) वह सुंदर प्राकृतिक स्थल था

(द) वहाँ जल का भंडार था

  • उत्तर: (ब) अरुण की योजनानुसार उस भूमि के द्वारा कोसल पर अधिकार करना सुगम था

प्र. 13. इस वर्ष उत्सव के लिए किसका खेत चुना गया था?

(अ) सेनापति का

(ब) मंत्री का

(स) मधुलिका का

(द) अरुण का

  • उत्तर: (स) मधुलिका का

प्र. 14. “राजकीय रक्षण की अधिकारी तो सारी प्रजा है।” यह कथन किसने, किससे कहा था?

(अ) मधूलिका ने मंत्री से

(ब) सिंहमित्र ने कोसल नरेश से

(स) कापोती ने अरुण से

(द) अरुण ने सेनापति से

  • उत्तर: (ब) सिंहमित्र ने कोसल नरेश से

प्र. 15. उत्सव के दिन खेत में राजा द्वारा हल चलाते समय उन्हें बीज देने का कार्य कौन कर रहा था?

(अ) कापोती

(ब) मधुलिका

(स) रानी

(द) राजपुरोहित

  • उत्तर: (ब) मधुलिका

प्र. 16. मधूलिका द्वारा राजा से भूमि का मूल्य स्वीकार नहीं करने का क्या कारण था?

(अ) धन कम था

(ब) वह उसके पूर्वजों की भूमि थी

(स) राजा से शत्रुता थी

(द) भूमि खराब थी

  • उत्तर: (ब) वह उसके पूर्वजों की भूमि थी

प्र. 17. बीज देते समय मधूलिका को कौन देख रहा था?

(अ) सेनापति

(ब) मंत्री

(स) अरुण

(द) राजा

  • उत्तर: (स) अरुण

प्र. 18. ‘मधूलिका अपने अभाव को आज बढ़ाकर सोच रही थी।’ पंक्ति का मुख्य आशय क्या है?

(अ) मधूलिका की टूटी-फूटी कुटिया के बारे में

(ब) दूसरों के खेतों पर काम करके पेट भरने के बारे में

(स) अरुण के प्रेम का स्मरण करने के बारे में

(द) उपयुक्त सभी कथन सत्य हैं

  • उत्तर: (द) उपयुक्त सभी कथन सत्य हैं

प्र. 19. अरुण कौन था?

(अ) कोसल का राजा

(ब) मगध का राजकुमार

(स) कोसल का सेनापति

(द) एक साधारण व्यापारी

  • उत्तर: (ब) मगध का राजकुमार

प्र. 20. कोसल के उत्सव का परंपरागत नियम क्या था?

(अ) यह उत्सव प्रतिवर्ष होता था

(ब) राजा द्वारा किसान की भूमि का चार गुना मूल्य दिया जाता था

(स) महाराज द्वारा बोई गई फसल की देखभाल भूमि का मालिक ही करता था

(द) उपर्युक्त सभी नियम सत्य हैं

  • उत्तर: (द) उपर्युक्त सभी नियम सत्य हैं

प्र. 21. मधुलिका के खेत का कितना मूल्य राजा द्वारा दिया जा रहा था?

(अ) दो गुना

(ब) तीन गुना

(स) चौगुना

(द) दस गुना

  • उत्तर: (स) चौगुना

प्र. 22. श्रावस्ती दुर्ग के दक्षिण में नाले के समीप अपने लिए भूमि किसने माँगी?

(अ) अरुण ने

(ब) मधुलिका ने

(स) सेनापति ने

(द) मंत्री ने

  • उत्तर: (ब) मधुलिका ने

प्र. 23. उत्सव में चुने जाने के बाद खेत में प्रतिवर्ष खेती कौन करता था?

(अ) राजकीय सैनिक

(ब) भूमि का मूल मालिक

(स) राजा स्वयं

(द) दासी

  • उत्तर: (ब) भूमि का मूल मालिक

प्र. 24. मगध का निर्वासित राजकुमार कौन था?

(अ) चंद्रगुप्त

(ब) अरुण

(स) अजातशत्रु

(द) बिंबिसार

  • उत्तर: (ब) अरुण

प्र. 25. उत्सव के कितने वर्ष के बाद मधुलिका अरुण से पुनः मिली थी?

(अ) 1 वर्ष बाद

(ब) 2 वर्ष बाद

(स) 3 वर्ष बाद

(द) 5 वर्ष बाद

  • उत्तर: (स) 3 वर्ष बाद

प्र. 26. मधूलिका ने कोसल पर क्या उपकार किया?

(अ) धन दान दिया

(ब) कोसल पर आक्रमण होने की सूचना देकर पराधीन होने से बचाया

(स) नया किला बनवाया

(द) सेना का नेतृत्व किया

  • उत्तर: (ब) कोसल पर आक्रमण होने की सूचना देकर पराधीन होने से बचाया

प्र. 27. अरुण ने मधुलिका को क्या लालच दिया था?

(अ) ढेर सारा सोना देने का

(ब) कोसल की महारानी बनाने का

(स) मगध भेजने का

(द) नया घर बनाकर देने का

  • उत्तर: (ब) कोसल की महारानी बनाने का

प्र. 28. “मैं सच कह रही हूँ। शीघ्रता करो।” यह किसने, किससे कहा?

(अ) मधुलिका ने सेनापति को

(ब) कापोती ने राजा को

(स) अरुण ने मधुलिका को

(द) मंत्री ने सेनापति को

  • उत्तर: (अ) मधुलिका ने सेनापति को

प्र. 29. कौसल की राजधानी का क्या नाम था?

(अ) वाराणसी

(ब) श्रावस्ती

(स) अयोध्या

(द) पाटलिपुत्र

  • उत्तर: (ब) श्रावस्ती

प्र. 30. “मूल्य स्वीकार करना मेरी सामर्थ्य से बाहर है” मधूलिका ने ऐसा क्यों कहा?

(अ) वह पूर्वजों की भूमि बेचना नहीं चाहती थी

(ब) स्वर्ण मुद्राएँ भूमि के मूल्य की चार गुनी थीं

(स) वह राजा के पुरस्कार को बेचना नहीं मानती थी

(द) उपयुक्त सभी कारणों से

  • उत्तर: (द) उपयुक्त सभी कारणों से

प्र. 31. मधुलिका ने राजा से अपने लिए भूमि कहाँ माँगी?

(अ) राजमहल के सामने

(ब) श्रावस्ती दुर्ग के दक्षिण में

(स) नगर के मुख्य द्वार पर

(द) नदी के उस पार

  • उत्तर: (ब) श्रावस्ती दुर्ग के दक्षिण में

प्र. 32. मधूलिका ने पुरस्कार स्वरूप राजा से क्या माँगा?

(अ) संपूर्ण राज्य

(ब) स्वर्ण मुद्राएँ

(स) अरुण के साथ प्राणदण्ड

(द) अपनी पुरानी भूमि

  • उत्तर: (स) अरुण के साथ प्राणदण्ड

प्र. 33. मधूलिका का ‘मन सहसा विचलित हो उठा, मधुरता नष्ट हो गई’ क्योंकि—

(अ) उसे लगा कि उसने व्यक्तिगत सुख के लिए कोसल को खतरे में डालकर ठीक नहीं किया

(ब) वह बीमार हो गई थी

(स) अरुण ने उसे धोखा दिया था

(द) राजा ने भूमि वापस ले ली थी

  • उत्तर: (अ) उसे लगा कि उसने व्यक्तिगत सुख के लिए कोसल को खतरे में डालकर ठीक नहीं किया

प्र. 34. मधुलिका का मन विचलित होने पर उसने अंततः क्या निर्णय लिया?

(अ) भाग जाने का

(ब) राष्ट्र धर्म निभाने का

(स) अरुण का साथ देने का

(द) मौन रहने का

  • उत्तर: (ब) राष्ट्र धर्म निभाने का

प्र. 35. अरुण के द्वारा श्रावस्ती दुर्ग पर आक्रमण की सूचना मधुलिका ने सर्वप्रथम किसे दी थी?

(अ) राजा को

(ब) सेनापति को

(स) प्रजा को

(द) अपने पिता को

  • उत्तर: (ब) सेनापति को

प्र. 36. मधुलिका ने अपने प्रेमी द्वारा कौसल पर आक्रमण की सूचना क्यों दी थी?

(अ) वह अरुण से नफरत करती थी

(ब) कोसल राज्य से देशद्रोह नहीं करना चाहती थी

(स) उसे राजा से धन चाहिए था

(द) वह महारानी नहीं बनना चाहती थी

  • उत्तर: (ब) कोसल राज्य से देशद्रोह नहीं करना चाहती थी

प्र. 37. दुर्ग के रक्षक (सेनापति) का क्या नाम था?

(अ) सिंहमित्र

(ब) अग्निसेन

(स) अरुण

(द) वीरसेन

  • उत्तर: (ब) अग्निसेन

प्र. 38. श्रावस्ती दुर्ग में कुल कितने सैनिक थे?

(अ) 100

(ब) 200

(स) 500

(द) 1000

  • उत्तर: (ब) 200

प्र. 39. मधुलिका ने कौसल को बचाने के बदले में उपहार के रूप में राजा से क्या माँगा?

(अ) विशाल महल

(ब) अरुण के साथ स्वयं के लिए मृत्युदंड

(स) आधा राज्य

(द) अपार धन-संपदा

  • उत्तर: (ब) अरुण के साथ स्वयं के लिए मृत्युदंड

प्र. 40. मधुलिका के संबंध में कौन-सा कथन सत्य है?

(अ) वह सिंहमित्र की एकमात्र कन्या थी

(ब) वह श्रम करके अपना पेट भरती थी

(स) स्वदेश प्रेम उसकी दृष्टि में प्रेम से बड़ा था

(द) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं

  • उत्तर: (द) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं

प्र. 41. कोसल के कृषि उत्सव में महाराज द्वारा बोई गई फसल की देखभाल कौन करता था?

(अ) राजदरबारी

(ब) भूमि का मूल स्वामी

(स) सैनिक

(द) बाहरी मजदूर

  • उत्तर: (ब) भूमि का मूल स्वामी

प्र. 42. मधूलिका के अनुसार पूर्वजों की भूमि बेचना क्या था?

(अ) पुण्य

(ब) अपराध / पाप

(स) व्यापार

(द) बुद्धिमत्ता

  • उत्तर: (ब) अपराध / पाप

प्र. 43. मधूलिका ने गुप्त आक्रमण की पूर्व सूचना देकर किसे पराधीन होने से बचाया?

(अ) मगध को

(ब) कोसल को

(स) काशी को

(द) अवंती को

  • उत्तर: (ब) कोसल को

प्र. 44. अरुण किस राज्य का निर्वासित राजकुमार था?

(अ) कोसल

(ब) मगध

(स) अंग

(द) वत्स

  • उत्तर: (ब) मगध

प्र. 45. मधूलिका ने अपने लिए भूमि किस नाले के समीप माँगी थी?

(अ) उत्तर के नाले के समीप

(ब) श्रावस्ती दुर्ग के दक्षिण नाले के समीप

(स) पूर्व के नाले के समीप

(द) पश्चिमी तट पर

  • उत्तर: (ब) श्रावस्ती दुर्ग के दक्षिण नाले के समीप

प्र. 46. ‘मधूलिका अपने अभाव को आज बढ़ाकर सोच रही थी।’ इसमें उसके अभाव का मुख्य कारण क्या था?

(अ) कुटिया में रहना

(ब) दूसरों के खेतों में काम करना

(स) राज्य द्वारा भूमि ले लिया जाना

(द) उपर्युक्त सभी

  • उत्तर: (द) उपर्युक्त सभी

प्र. 47. मधुलिका के पिता सिंहमित्र ने किस राज्य से रक्षा करते हुए अपने प्राण त्यागे थे?

(अ) मगध से कोसल की रक्षा करते हुए

(ब) कोसल से मगध की रक्षा करते हुए

(स) अवंती की रक्षा करते हुए

(द) कलिंग युद्ध में

  • उत्तर: (अ) मगध से कोसल की रक्षा करते हुए

प्र. 48. जयशंकर प्रसाद ने ‘पुरस्कार’ कहानी में मुख्य रूप से किस द्वंद्व को चित्रित किया है?

(अ) राष्ट्रप्रेम और स्वप्रेम के मध्य संघर्ष

(ब) राजा और प्रजा का संघर्ष

(स) धन और निर्धनता का द्वंद्व

(द) धर्म और अधर्म का युद्ध

  • उत्तर: (अ) राष्ट्रप्रेम और स्वप्रेम के मध्य संघर्ष

प्र. 49. कोसल नगर का कौन-सा उत्सव अत्यंत प्रसिद्ध था?

(अ) वसंत उत्सव

(ब) कृषि उत्सव

(स) दीप उत्सव

(द) विजय उत्सव

  • उत्तर: (ब) कृषि उत्सव

प्र. 50. कौसल में कृषि उत्सव वाले दिन किस नक्षत्र का उदय हुआ था?

(अ) रोहिणी

(ब) आर्द्रा

(स) स्वाति

(द) मघा

  • उत्तर: (ब) आर्द्रा

प्र. 51. कृषि उत्सव में राजा द्वारा क्या कार्य किया जाता था?

(अ) एक दिन के लिए कृषक बनना

(ब) मुकुट दान करना

(स) शस्त्र पूजा करना

(द) यज्ञ करना

  • उत्तर: (अ) एक दिन के लिए कृषक बनना

प्र. 52. “कृषक बालिका के शुभ्र भाल पर श्रमकणों की कमी न थी” वाक्य में ‘भाल’ शब्द का क्या अर्थ है?

(अ) भाला

(ब) ललाट (माथा)

(स) गाल

(द) बाल

  • उत्तर: (ब) ललाट (माथा)

प्र. 53. मधुलिका द्वारा अस्वीकार किए गए ‘प्रतिदान’ शब्द का क्या आशय है?

(अ) भूमि का मूल्य

(ब) राजा का दंड

(स) भोजन

(द) वस्त्र

  • उत्तर: (अ) भूमि का मूल्य

प्र. 54. “आह! कितना भोला सौंदर्य कितना सरल चितवन।” यहाँ किसके सौंदर्य की प्रशंसा की गई है?

(अ) कापोती की

(ब) मधुलिका की

(स) रानी की

(द) प्रकृति की

  • उत्तर: (ब) मधुलिका की

प्र. 55. राजा द्वारा उपयोग में लाए गए हल की मूठ कैसी थी?

(अ) काष्ठ निर्मित

(ब) स्वर्ण रंजित

(स) रजत मढ़ित

(द) लोहे की

  • उत्तर: (ब) स्वर्ण रंजित

प्र. 56. उत्सव के समय राजा द्वारा हल चलाने पर किशोरी कुमारियों ने क्या वर्षा की?

(अ) केवल जल

(ब) खीलों और पुष्पों की

(स) अक्षत की

(द) स्वर्ण धूल की

  • उत्तर: (ब) खीलों और पुष्पों की

प्र. 57. राजा द्वारा हल चलाते समय राजा को बीज देने का सम्मान किसे मिला था?

(अ) रानी को

(ब) मधुलिका को

(स) कापोती को

(द) मंत्री की पुत्री को

  • उत्तर: (ब) मधुलिका को

प्र. 58. मधूलिका के बाल (केश) कैसे थे?

(अ) घने और काले

(ब) रूखे

(स) घुंघराले

(द) रेशमी

  • उत्तर: (ब) रूखे

प्र. 59. उत्सव में मधूलिका के हाथ में किस चीज का थाल था?

(अ) पुष्पों का

(ब) बीजों का

(स) दीपों का

(द) फल का

  • उत्तर: (ब) बीजों का

प्र. 60. सिंहमित्र किस युद्ध के अनन्य वीर योद्धा थे?

(अ) वाराणसी युद्ध के

(ब) मगध युद्ध के

(स) कलिंग युद्ध के

(द) श्रावस्ती युद्ध के

  • उत्तर: (अ) वाराणसी युद्ध के

प्र. 61. कृषि उत्सव की रात्रि में आयोजित उत्सव में कौन सम्मिलित नहीं हुआ?

(अ) राजा

(ब) अरुण

(स) मंत्री

(द) प्रजा

  • उत्तर: (ब) अरुण

प्र. 62. “यह रहस्य मानव हृदय का हैं, मेरा नहीं।” यह वाक्य किसका है?

(अ) अरुण का

(ब) मधूलिका का

(स) राजा का

(द) सेनापति का

  • उत्तर: (ब) मधूलिका का

प्र. 63. कोसल की कृषि परम्परा के अनुसार चुनी गई भूमि के स्वामी को क्या दिया जाता था?

(अ) केवल दंड

(ब) पुरस्कार स्वरूप चार गुना मूल्य

(स) दूसरा राज्य

(द) कोई मूल्य नहीं

  • उत्तर: (ब) पुरस्कार स्वरूप चार गुना मूल्य

प्र. 64. “यह हर्ष और उत्साह का समुद्र हिलौरे भरता हुआ आगे बढ़ने लगा।” वाक्य में ‘समुद्र’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

(अ) जल के लिए

(ब) जनता के समूह के लिए

(स) सैनिकों के लिए

(द) हाथी-घोड़ों के लिए

  • उत्तर: (ब) जनता के समूह के लिए

प्र. 65. ‘स्वस्त्ययन’ शब्द का क्या तात्पर्य है?

(अ) यात्रा करना

(ब) मांगलिक मंत्रोच्चारण

(स) विश्राम करना

(द) युद्ध की घोषणा

  • उत्तर: (ब) मांगलिक मंत्रोच्चारण

प्र. 66. “राजकीय रक्षण की अधिकारिणी तो सारी प्रजा हैं।” यह वाक्य मधूलिका ने किससे कहा?

(अ) राजा से

(ब) मंत्री से

(स) अरुण से

(द) सेनापति से

  • उत्तर: (ब) मंत्री से

प्र. 67. मधुलिका को कोसल-नरेश से भूमि दिलवाने (माँगने) की बात किसने कही थी?

(अ) उसके पिता ने

(ब) अरुण ने

(स) कापोती ने

(द) सेनापति ने

  • उत्तर: (ब) अरुण ने

प्र. 68. मधुलिका किस नियम को बदलना नहीं चाहती थी?

(अ) कोसल के राष्ट्रीय नियम को

(ब) पारिवारिक नियमों को

(स) मगध के कानून को

(द) कर प्रणाली को

  • उत्तर: (अ) कोसल के राष्ट्रीय नियम को

प्र. 69. बरसात की नीरव अंधकार पूर्ण रात्रि में मधूलिका की कुटिया पर कौन आश्रय माँगने आया?

(अ) राजा

(ब) अरुण

(स) डाकू

(द) सेनापति

  • उत्तर: (ब) अरुण

प्र. 70. अरुण के कहने पर मधूलिका कहाँ गई थी?

(अ) मगध

(ब) कोसल नरेश के पास

(स) अपने खेत पर

(द) जंगल में

  • उत्तर: (ब) कोसल नरेश के पास

प्र. 71. मधूलिका ने कोसल नरेश से कहाँ की ज़मीन माँगी थी?

(अ) श्रावस्ती दुर्ग के दक्षिण नाले के समीप की जंगली भूमि

(ब) राजमहल के बगीचे की भूमि

(स) अपने पुराने खेत की भूमि

(द) नदी पार की उपजाऊ भूमि

  • उत्तर: (अ) श्रावस्ती दुर्ग के दक्षिण नाले के समीप की जंगली भूमि

प्र. 72. महाराज द्वारा भूमि के प्रतिदान स्वरूप पुरस्कार (मुद्राएँ) देने पर मधूलिका ने क्या किया?

(अ) जेब में रख लिया

(ब) थाली सिर से लगाकर महाराज पर न्योछावर करके बिखेर दिया

(स) अरुण को दे दिया

(द) अस्वीकार करके भाग गई

  • उत्तर: (ब) थाली सिर से लगाकर महाराज पर न्योछावर करके बिखेर दिया

प्र. 73. “छिः! कुमारी के सोये हुए शरीर पर दृष्टिपात करने वाले धृष्ट, तुम कौन हो?” यह कथन किसका है?

(अ) मधुलिका का

(ब) कापोती का

(स) रानी का

(द) दासी का

  • उत्तर: (ब) कापोती का (अरुण के प्रति)

प्र. 74. अरुण मुख्य रूप से किस चीज़ पर भरोसा करता था?

(अ) भाग्य पर

(ब) अपने बाहुबल पर

(स) राजा की दया पर

(द) छल-कपट पर

  • उत्तर: (ब) अपने बाहुबल पर

प्र. 75. मधूलिका के अंतर्द्वंद्व में उसे किसकी पुकार सुनाई दी?

(अ) अपनी माता की

(ब) अपने पिता की

(स) अरुण की

(द) राजा की

  • उत्तर: (ब) अपने पिता की

प्र. 76. जनता ने किसे बंदी रूप में देखकर रोष में हुंकार भरी?

(अ) सेनापति को

(ब) बंदी अरुण को

(स) राजा को

(द) डाकुओं को

  • उत्तर: (ब) बंदी अरुण को

प्र. 77. मधुलिका की सतर्कता से कौन-सा दुर्ग दस्युओं (शत्रुओं) के हाथ में जाने से बच गया?

(अ) मगध दुर्ग

(ब) श्रावस्ती दुर्ग

(स) काशी दुर्ग

(द) वैशाली दुर्ग

  • उत्तर: (ब) श्रावस्ती दुर्ग

आचार्य शुक्ल के महत्वपूर्ण कथन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *