आधुनिक काल

रेखाचित्र से आप क्या समझते हैं ?

रेखाचित्र से आप क्या समझते हैं (Rekhachitra Se Aap Kya Samajhte Hain): आज के आर्टिकल में हम हिंदी साहित्य के आधुनिक काल के अन्तर्गत रेखाचित्र पर सम्पूर्ण जानकारी शेयर करेंगे।

रेखाचित्र से आप क्या समझते हैं ?

रेखाचित्र (Rekha Chitra) का अंग्रेजी पर्याय ‘स्केच’ (Sketch) है, जिसका अर्थ चित्रकला से है। ‘चित्रकला में जिस प्रकार रेखाओं के माध्यम से दृश्य या रूप को उभार दिया जाता है, उसी प्रकार जब साहित्य में शब्दों के माध्यम से दृश्य या रूप को उभारा जाता है, उसे रेखाचित्र कहते हैं।” ‘रेखाचित्र’ गद्य की गौण विधा है, जिसे ‘शब्द चित्र’ के नाम से भी जाना जाता है।

रेखाचित्र के प्रमुख तत्त्व –

1. रेखाचित्र शब्दों के माध्यम से चित्र प्रधान लेखन है। अतः ‘चित्रात्मकता’ रेखाचित्र की आत्मा एवं मूलभूत तत्त्व है।

2. रेखा चित्र का थीम या प्लॉट कोई व्यक्ति, वस्तु या घटना हो सकती है। अतः, ‘कस्थावस्तु’ रेखाचित्र का अनिवार्य तत्त्व है।

3. रेखाचित्र व्यक्ति के चरित्र का व्यंजक होता है। अतः, ‘पात्र का चरित्रोद्घाटन’ रेखाचित्र का एक प्रमुख तत्त्व है।

4. रेखाचित्र भाव प्रधान लेखन है, जिसमें वर्णनात्मकता की प्रधानता होती है। भाव-व्यंजना एवं वर्णनात्मक रेखाचित्र का अन्य
मुख्य तत्त्व है।

5. रेखाचित्र में शब्दों के माध्यम से व्यक्ति-विशेष का चरित्र उकेरा जाता है। अतः, कलात्मकता-शब्द-संयोजन, शैली में संक्षिप्तता, सांकेतिकता, जीवंतता, प्रभावोत्पादकता इत्यादि रेखाचित्र का एक अन्य मुख्य तत्त्व है।

6. ‘रेखाचित्र’ सोद्देश्य रचना होती है। अतः, उद्देश्य रेखाचित्र का अन्य तत्त्व है।

Search Queries:

रेखाचित्र से आप क्या समझते हैं,रेखाचित्र किसे कहते हैं,रेखा चित्र से आप क्या समझते हैं,रेखाचित्र क्या है,रेखाचित्र से क्या समझते हैं,रेखाचित्र की परिभाषा,रेखाचित्र,रेखाचित्र क्या है स्पष्ट कीजिए,रेखाचित्र की विशेषताएं,रेखाचित्र का क्या अर्थ होता है,रेखाचित्र के प्रमुख तत्त्व,rekhachitra se aap kya samajhte hain,rekha chitra,rekha chitra se aap kya samajhte hain,rekhachitra kya hai,rekhachitra kise kahate hain,rekhachitra kya hota hai,rekhachitra ki paribhasha,rekha chitra ke pramukh tatva.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *