भारतेंदु युगीन काव्य की विशेषताएँ

भारतेंदु युगीन काव्य की विशेषताएँ(Bharatendu Yugin Kavya ki Visheshtaen): आज के आर्टिकल में हम हिंदी साहित्य के आधुनिक काल के अन्तर्गत भारतेंदु युगीन काव्य की विशेषताओं पर सम्पूर्ण जानकारी शेयर करेंगे।

भारतेंदु युगीन काव्य की विशेषताएँ

हिंदी-साहित्येतिहास में 1850 ई. से 1900 ई. तक का काल ‘भारतेन्दु काल’ है। समकालीन साहित्य पर भारतेन्दु की बहुमुखी प्रतिभा की जबरदस्त छाप और साहित्य-क्षेत्र में उनके कुशल नेतृत्व प्रदान करने के कारण 1850 से 1900 ई. तक का युग भारतेन्दु-युग कहलाया, जो उपयुक्त ही था।

भारतेंदु युग के कवि – भारतेन्दु, प्रेमघन, अंबिकादत्त व्यास, राजा लक्ष्मण सिंह, तोताराम, सीताराम भूप, मुरारिदान इत्यादि भारतेन्दु-युग के प्रमुख हस्ताक्षर थे।

1. देशभक्ति

अंग्रेजी राज्य के अधीन रहते हुए भी भारतेन्दुयुगीन कवियों ने देश और जाति के अतीत का गौरवगान, वर्तमान हीनावस्था पर क्षोभ, उज्ज्वल भविष्य के लिए उद्बोधन जो उस समय देशभक्ति भावना के अन्तर्गत आते थे, का बड़ी प्रमुखता के साथ चित्रण किया।

(i) कहाँ करुणानिधि केशव सोए
जागत नाहि अनेक जतन करि भारतवासी रोए।

(ii) हाय पंचनद! हा पानीपत! अजहुँ रहे तुम धरनि बिराजत
हाय चित्तौड़, निलज तू भारी, अजहुँ खरौ भारतहिं मंझारी।।

2. राजभक्ति

‘देशभक्ति के साथ राजभक्ति का प्रकाशन’ भारतेन्दुयुगीन काव्य की मुख्य विशेषता थी। सन् 1885 ई. में महारानी विक्टोरिया के घोषणा पत्रों द्वारा देश में आमूल सुधार हुए तो तयुगीन साहित्यकारों ने तत्कालीन शासकों के प्रति अभिव्यक्ति की।

यथा –

(क) अंगरेज राज सुख साज सब भारी। (भारतेन्दु)
(ख) राजभक्ति भारत सरिस और ठौर कहुँ नाहिं। (अंबिकादत्त व्यास)
(ग) जयति राजेश्वरी जय-जय परमेश।

3. जन साहित्य

भारतेन्दुयुगीन कवियों ने पहली बार निर्धनता, बुभक्षा, अकाल, महंगाई, टैक्स, आलस्य, बालविवाह, बहुविवाह, विधवा-विवाह निषेध, अशिक्षा, अज्ञानता, पुलिस, अत्याचार, बुराई इत्यादि का चित्रण कर जन साहित्य प्रस्तुत किया। भारतेन्दु-युग के साहित्यकार यथार्थवादी थे जिनका उद्देश्य सुधारवाद से प्रेरित था।

‘’डफ बाज्यो भरत भिखारी को।
बिन धन अन्न लोग सब व्याकुल भई कठिन विपत नर नारी को।‘’

4. अन्य विशेषताएँ

मातृभाषा हिन्दी का उत्थान (निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति के मूल), हास्य-व्यंग्य (चूरन पुलिसवाले खाते, कानून सब हजम कर जाते) काव्यानुवाद (रघुवंश, मेघदूत, हरमिट, डिजरटेंड विलेज इत्यादि ग्रंथों का अनुवाद) इत्यादि भारतेन्दुयुगीन काव्य की अन्य मुख्य विशेषताएँ थीं। भारतेन्दुयुगीन कवियों की भाषा ब्रजभाषा थी किंतु खड़ीबोली का प्रयोग भी प्रारंभ हुआ।

भारतेन्दुयुगीन काव्य का स्वरूप मुक्तक था। आल्हा, लावनी, कजली, ठुमरी इत्यादि नए छंदों का प्रयोग हुआ। लोकगीत भी लिखे गये।

Search Queries:

भारतेंदु युगीन काव्य की विशेषताएँ,भारतेंदु युगीन काव्य की विशेषताएं,भारतेंदु युगीन काव्य की विशेषता,भारतेंदु युगीन काव्य की विशेषताएं लिखिए,भारतेंदु युगीन काव्य की चार विशेषताएं लिखिए,भारतेन्दु युगीन काव्य की विशेषता,भारतेंदु युगीन काव्य की प्रमुख विशेषताएं,भारतेन्दु युगीन काव्य की विशेषता,bharatendu yugin kavya ki visheshtaen,
bhartendu yugin kavya ki visheshtayen,bharatendu yugin kavya ki visheshtaen likhiye,bharatendu yugin kavya ki visheshtaen bataiye,bharatendu yugin kavya ki pramukh visheshtaen,bhartendu yugin kavya ki visheshta.

NET JRF HINDI PDF NOTES

द्विवेदी युगीन काव्य की विशेषताएँ

द्विवेदी युगीन काव्य की विशेषताएँ (Dwivedi Yugin Kavya ki Visheshtaen): आज के आर्टिकल में हम हिंदी साहित्य के आधुनिक काल के अन्तर्गत द्विवेदी युगीन काव्य की विशेषताओं पर सम्पूर्ण जानकारी शेयर करेंगे।

द्विवेदी युगीन काव्य की विशेषताएँ

हिंदी-साहित्येतिहास में 1900 से 1918-20 ई. तक का काल द्विवेदी काल है। समकालीन साहित्य पर महावीर प्रसाद द्विवेदी की बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली व्यक्तित्व की इतनी गहन व प्रभावशाली छाप पड़ी कि उनका युग (1900-1918) ‘द्विवेदी युग’ कहलाया। जागरण और सुधार की दृष्टि से यह काल ‘जागरण सुधार काल’ भी कहा जाता है। द्विवेदी जी के अतिरिक्त मैथिलीशरण गुप्त, हरिऔध, रायदेवी प्रसाद पूर्ण, नाथूराम शर्मा ‘शंकर’ इत्यादि द्विवेदीयुग के प्रधान कवि थे।

1. राष्ट्रीयता

राष्ट्रीयता द्विवेदीयुगीन कव्य की प्रधान भावधारा थी। द्विवेदीयुगीन कवियों ने देश की वर्तमान हीन दशा पर क्षोभ प्रकट किया और आलस, फूट, मिथ्या, कुलीनता इत्यादि को उसका कारण बताया। उन्होंने परतंत्रता को सबसे बड़ा अभिशाप मानते हुए स्वतंत्रता-प्राप्ति के लिए क्रांति और आत्मोत्सर्ग की प्रेरणा दी।

‘’देशभक्त वीरों मरने से नहीं नेक डरना होगा।
प्राणों का बलिदान देश की बलिवेदी पर करना होगा।।‘’

2. जागृति

द्विवेदीकाल ‘जागरण काल’ है। यह राष्ट्रीय जागृति का वह काल है, जब सारा देश अंगड़ाई लेता हुआ जागता है। ब्रिटिश हुकूमत के प्रति जेहाद के रूप में उभरता हुआ आक्रोश द्विवेदी युग में देखते ही बनता है। वस्तुतः भाषा, विषय, राष्ट्रीयता इत्यादि विभिन्न आधारों पर द्विवेदी युग समस्त देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काल है।

3. काव्यफलक का विस्तार

‘सब विषय काव्योपयुक्त हैं, कविता के क्षेत्र में द्विवेदीयुग में यह मार्ग प्रशस्त हुआ। चींटी से लेकर हाथी तक, भिक्षुक से लेकर राजा तक, बिंदु से लेकर समुद्र तक, अनंत आकाश, अनंतपृथ्वी, अनंतपर्वत इत्यादि सभी को काव्य का उपयुक्त विषय माना गया।

4. मानवतावाद

द्विवेदीयुग में सामान्य मानव की प्रतिष्ठा पहली बार हुई। छायावाद-युग में जो सामान्य मानव आता है, वह द्विवेदीयुग से ही चलकर आता है। द्विवेदी जी की कविता में ‘कल्लू अल्हैत’ काव्य का विषय बना, तो अविद्यानंद के व्याख्यान में विदेशीयता का रसिक शंकर जी के व्यंग्य बाण का लक्ष्य बना। द्विवेदी युग में साकेत, द्वापर, यशोधरा में उपेक्षित नारियों का चित्रण ‘सामान्य मानव की प्रतिष्ठा’ का सूचक है।

5. अन्य विशेषताएँ

बौद्धिकता, हास्य की अपेक्षा व्यंग्य की प्रधानता (शिवशंभु का चिट्ठा में बालमुकुंद गुप्त ने व्यंग्य लिखे, नाथूराम शर्मा शंकर ने गर्भरंडा रहस्य लिखा), आदर्शवादिता और नैतिकता द्विवेदीयुगीन काव्य की अन्य मुख्य विशेषताएँ थीं। भाषा की दृष्टि से द्विवेदी युग इस दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है कि इसने भविष्य की कविता के लिए एक वाणी दी जिसे हम ‘खड़ीबोली’ कहते हैं।

कतिपय आलोचकों ने द्विवेदीयुगीन काव्य पर नीरसता, इतिवृत्तात्मकता, उपदेशात्मकता, कविता में अपेक्षित गहराई एवं कलात्मक समृद्धि की न्यूनता इत्यादि के आरोप लागाए। यह स्थिति प्रारम्भिक वर्षों में अवश्य रही; परन्तु प्रियप्रवास (हरिऔध), साकेत (गुप्त), जयद्रथवध (गुप्त), भारत-भारती (गुप्त) इत्यादि रचनाओं को देखते हुए ऐसा नहीं कहा जा सकता है।

Search Queries:

द्विवेदी युगीन काव्य की विशेषताएं,द्विवेदी युगीन काव्य की विशेषता,द्विवेदी युगीन काव्य की विशेषताएं लिखिए,द्विवेदी युगीन काव्य की विशेषताएँ, द्विवेदी युग के काव्य की विशेषताएं,dwivedi yugin kavya ki visheshtaen,dwivedi yugin kavya ki visheshta,
dwivedi yugin kavya ki pramukh visheshtaen,dwivedi yugin kavya ki visheshtaen bataiye,dwivedi yugin kavya dhara ki visheshta.

NET JRF HINDI PDF NOTES

पूर्वी हिंदी की बोलियाँ : वर्गीकरण

पूर्वी हिंदी की बोलियाँ (Purvi Hindi ki Boliyan): आज के आर्टिकल में हम पूर्वी हिंदी की बोलियों के बारे में जानकारी शेयर करेंगे।

पूर्वी हिंदी की बोलियाँ

1. अवधी

इस बोली का केंद्र ‘अयोध्या’ है। अयोध्या का ही विकसित रूप अवध है जिससे ‘अवधी’ बना है। इसके उद्भव के संबंध में विवाद है। बैसवाड़ी, मिर्जापुरी, बनौधी इसकी मुख्य बोलियाँ हैं।

क्षेत्र – लखनऊ, इलाहाबाद, फतेहपुर, मिर्जापुर (अंशतः) उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी इत्यादि हैं।

प्रमुख विशेषताएँ – संज्ञा के तीन रूप (घोर, घोरवा, घोरौना), स्वार्थे ‘वा’ का व्यापक प्रयोग (भोलवा, मोरवा), ‘ह’ और ‘यार’ का आगम (सईस—सहीस, इच्छा-द्विच्छा; पसंद-परसंद, वियोग-विरोग), महाप्राणीकरण (पुन:-फुन, पेड़-फेड़) व का ब (विद्यालय — बिद्यालय), मौसा के लिए ‘मौसिया’, व्यंजनातता (घोड़ा-घोर; होत्-होब; करव्)।

2. बघेली

बघेल राजपूतों के आधार पर रीवां तथा आस-पास का क्षेत्र बघेलखंड कहलाता है और वहाँ की बोली बघेली या बघेलखंडी कहलाती है।

क्षेत्र – रीवां, नागौद, शहडोल, सतना, मैहर तथा आस-पास का क्षेत्र है।

प्रमुख विशेषताएँ – सर्वनामों में मुझे के स्थान पर म्वा, मोही; तोही के स्थान पर त्वां, तोही; विशेषण में ‘हा’ प्रत्यय (नीकहा) घोड़ा का घ्वाड़, मोर का म्वार, पेट का प्याट, देत का घात इत्यादि।

3. छत्तीसगढ़ी

मुख्य क्षेत्र ‘छत्तीसगढ़’ होने के कारण इसका नाम ‘छत्तीसगढी’ पड़ा।

क्षेत्र – सरगुजा, कोरिया, बिलासपुर, खैरागढ़, रायगढ़, दुर्ग, नदगाँव, कांकेर इत्यादि।

प्रमुख विशेषताएँ – कुछ शब्दों में महाप्राणीकरण (इलाका—इलाखा), अघोषीकरण (बंदमी—बंदकी, शराब शराप ), ( खराब – खराप) स का छ तथा छ का स (सीता—छीता, छेना – सेना), ऋ का उच्चारण ‘रु’ (उड़िया तथा मराठी की सीमा पर ) इत्यादि।

Search Queries :

पूर्वी हिंदी की बोलियां,पूर्वी हिंदी की बोलियां कौन कौन सी है,पूर्वी हिंदी की बोलियाँ,पूर्वी हिंदी की बोलियां है,पूर्वी हिंदी की बोलियां बताइए,पूर्वी हिंदी की प्रमुख बोलियां पर प्रकाश डालिए,पूर्वी हिंदी की प्रमुख बोलियां,पूर्वी हिंदी की कितनी बोलियां है,पूर्वी हिंदी की दो बोलियाँ,पूर्वी हिंदी की बोलियां कौन कौन सी है,पूर्वी हिंदी की प्रमुख बोलियाँ कौन कौन सी है,
purvi hindi boliyan kaun kaun si hai,Purvi Hindi ki Boliyan,purvi hindi ki boliyan kaun kaun si hai,purvi hindi ki pramukh boliyan kaun kaun si hai,purvi hindi mein kaun kaun si boliyan aati hai,purvi hindi ke antargat kaun kaun si boliyan aati hai,purvi hindi mein kaun kaun si boliyan boli jaati hai.

NET JRF HINDI PDF NOTES

पश्चिमी हिंदी की बोलियाँ : वर्गीकरण

पश्चिमी हिंदी की बोलियाँ (Paschimi Hindi Ki Boliyan): आज के आर्टिकल में हम पश्चिमी हिंदी की बोलियों के बारे में जानकारी शेयर करेंगे।

पश्चिमी हिंदी की बोलियाँ – Paschimi Hindi Ki Boliyan

1. खड़ी बोली

खड़ी बोली शब्द का प्रयोग दो अर्थों में होता है- (i) साहित्यिक हिंदी खड़ी बोली के अर्थ में और (ii) दिल्ली मेरठ के आस-पास की लोकबोली के अर्थ में।

यहाँ दूसरे अर्थ में ही इस शब्द का प्रयोग किया जा रहा है। कुरु जनपद की बोली होने के कारण राहुल सांकृत्यायन ने इसे ‘कौरवी’ कहा। खड़ी बोली में ‘खड़ी’ शब्द विवादास्पद है। ने ‘खड़ी का अर्थ ‘खरी’ (Pure) अर्थात् शुद्ध माना है तो दूसरों ने खड़ी कुछ लोगों (Standing)। कुछ लोगों ने इसका संबंध खड़ी बोली में अधिकता से प्रयुक्त पाई (1) (गया बड़ा, का) तथा उसके ध्वन्यात्मक प्रभाव कर्कशता से जोड़ा है। यों अभी तक इस प्रश्न का उत्तर अनुत्तरित है।

क्षेत्र – देहरादून का मैदानी भाग, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, दिल्ली का कुछ भाग, बिजनौर, रामपुर तथा मुरादाबाद।

प्रमुख विशेषताएँ – आकारांतता (घोड़ा), न का ण (अपना, राणी), ल का क (काला, नीला), दीर्घ स्वर के बाद मूल व्यंजन के स्थान पर द्वित्व व्यंजन (बेटा, बापू, रोही), महाप्राण के पूर्व इसी स्थित में अल्पप्राण का आगम (देक्खा, भूक्खा) ।

2. ब्रजभाषा

ब्रज का पुराना अर्थ – पशुओं या गौओं का समूह या ‘चारागाह’ है। पशुपालन के प्राधान्य के कारण यह क्षेत्र कदाचित् ब्रज कहलाया और इसी आधार पर इसकी बोली ‘ब्रजभाषा’ अथवा ‘ब्रजी’ कही जाती है। सूर, तुलसी, नंददास, रहीम, रसखान, बिहारी, देव, रत्नाकर इसके मुख्य कवि थे।

क्षेत्र – मथुरा, आगरा, अलीगढ़, धौलपुर, मैनपुरी, एटा, बदायूँ, बरेली तथा आस-पास का क्षेत्र।

प्रमुख विशेषताएँ – खड़ी बोली आकारांतता के स्थान पर ‘ओकारांतता’ (घोरो, भलो, बडो), व्यंजनांत के स्थान पर उकारांत (सबु, मालु) ने के स्थान पर नै, को का कूं, पर का पै, से का सों।

3. हरियाणवी

क्षेत्र – मोटे रूप से हरियाणा, पंजाब का कुछ भाग, दिल्ली का देहाती (पश्चिमी) भाग।

प्रमुख विशेषताएँ – एक व्यंजन के स्थान पर द्वित्व (बब्बू, भीत्तर), न का ण (होणा); ल का ळ (काळा), ड़ का ड (घड़ा), सहायक क्रिया हूं, है, हैं, हो के स्थान पर सूं, सै, सैं।

4. बुंदेली

बुंदेले राजपूतों के कारण मध्यप्रदेश तथा उत्तरप्रदेश की सीमा रेखा के झाँसी, छतरपुर, ओड़छा, सागर, हमीरपुर, होशंगाबाद तथा आस-पास के भागों को बुंदेलखंड कहते हैं। यहाँ की बोली बुंदेली या बुंदेलखंडी है।

प्रमुख विशेषताएँ – अन्त्य अल्प्राणीकरण (भूक, दूद), च का स प्रयोग, यथा—सांचे (सांसे), स का छ (सीढी—छीड़ी), कर्म, संप्रदान ‘को’ के स्थान पर खों, खां, खे इत्यादि।

5. कन्नौजी

कन्नौज इस बोली का प्रमुख केंद्र है। अतः इसका नाम कन्नौजी पड़ा।

क्षेत्र – इटावा, फर्रुखाबाद, शाहजहाँपुर, हरदोई, पीलीभीत।

प्रमुख विशेषताएँ – ओकारांतता (हमारो), उकारांतता (खातु, सबु), स्वार्थ प्रत्यय ‘इया’ (जिभिया, छोकरिया) औ का अऊ (कौन-कउन), बहुवचन के लिए ह्वार (हम ह्वार—हम लोग) इत्यादि।

Search Queries :

पश्चिमी हिंदी की बोलियाँ,पश्चिमी हिंदी की बोलियां,पश्चिमी हिंदी की बोलियां में सम्मिलित बोली है,
पश्चिमी हिंदी की बोलियों का विवेचन कीजिए,पश्चिमी हिंदी की बोलियां कौन कौन सी है,पश्चिमी हिंदी की बोलियों के नाम,पश्चिमी हिंदी की बोलियां है,पश्चिमी हिंदी की बोलियों के नाम लिखिए,pashchimi hindi ki boliyan,pashchimi hindi ki boli,paschimi hindi ki kitni boliya hai,pashchimi hindi ki boli konsi hai,,paschimi hindi ki boliyan,paschimi hindi ki boliyon ke naam,paschimi hindi ki boliyo ka parichay dijiye,paschimi hindi ki boliyon ke naam likhiye.

NET JRF HINDI PDF NOTES

देवनागरी लिपि की विशेषताएँ : उपयोगिता, महत्त्व

देवनागरी लिपि की विशेषताएँ(Devanagari Lipi Ki Visheshtaen): आज के आर्टिकल में हम देवनागरी लिपि की विशेषताएँ के बारे में चर्चा करेंगे।

देवनागरी लिपि की विशेषताएँ – Devanagari Lipi Ki Visheshtae

भारत की प्राचीनतम ब्राह्मी लिपि से विकसित नागरी लिपि है, जिसे नागरी, नन्दिनागरी, देवनागरी इत्यादि विविध नामों से जाना जाता है। यह अन्य लिपियों के समान दायीं से बायीं ओर लिखी जाती है। हिंदी के अतिरिक्त मराठी, पंजाबी, नेपाली इत्यादि भाषाओं की लिपि भी देवनागरी है। यह भारत की राजलिपि है।

नागर ब्राह्मणों, नगरों और तांत्रिक चिह्न देवनागर से उत्पन्न होने के कारण इसका नाम नागरी पड़ने का अनुमान किया जाता है। उदयनारायण तिवारी का यह मत महत्त्वपूर्ण है कि चूँकि देवभाषा संस्कृत लिखने के लिए इसका प्रयोग होता था, अतः इसे देवनागरी नाम से अभिहित किया गया।

1. देवनागरी लिपि एक वैज्ञानिक लिपि है। इसमें एक अक्षर से केवल एक ध्वनि का बोध होता है। जैसे—अंग्रेजी में C का कहीं ‘स’ कहीं क, G का कहीं ‘ज’ कहीं ‘ग’; पर नागरी में यह अव्यवस्था नहीं है।

2. देवनागरी में एक ध्वनि के लिए एक चिह्न है। रोमन में कभी ‘स’ के लिए C (Rice), कभी SS (Ass), कभी SC (Science) कभी S (Song) का प्रयोग होता है; नागरी में ऐसी बात नहीं है।

3. नागरी लिपि में ह्रस्व और दीर्घ के लिए स्वतंत्र चिह्न हैं। जैसे—अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ। रोमन में A (ए) को अ, आ दोनों पढ़ते हैं।

4. देवनागरी लिपि संसार को एक ऐसी लिपि है, जिसमें ध्वनियों के उच्चारण और लेखन में एकरूपता है।

5. ध्वनियों की पूर्णता, पर्याप्तता एवं स्पष्टता की दृष्टि से नागरी लिपि संसार में अन्यतम है।

6. वर्णमाला के वैज्ञानिक वर्गीकरण की दृष्टि से भी देवनागरी लिपि अन्यतम है।

7. अक्षरात्मकता, सुपाठ्यता, यांत्रिक सौकर्य देवनागरी लिपि के अन्य गुण हैं।

Search Queries:

देवनागरी लिपि की विशेषताएँ, देवनागरी लिपि की विशेषताएँ लिखिए, देवनागरी लिपि की विशेषता क्या है, देवनागरी लिपि की विशेषताएं, देवनागरी लिपि की विशेषता, देवनागरी लिपि क्या है, देवनागरी लिपि और उसकी विशेषताएं, devanagari lipi ki paribhasha,devanagari lipi ki visheshtaen bataen,devnagri lipi ki visheshta,devnagari lipi ki visheshtayen,devnagri lipi ki visheshtaen,devnagari lipi ki visheshta, devnagari lipi ki visheshtaen,devnagri lipi ki visheshtayen kya hai.

NET JRF HINDI PDF NOTES

छायावाद की विशेषताएं

छायावाद की विशेषताएं – अर्थ, परिभाषा और प्रवृत्तियां

छायावाद (Ekanki Ke Tatva Bataiye): छायावाद आधुनिक हिंदी-कविता की उस धारा का नाम है, जो सन् 1918 ई. से 1936 ई. तक हिंदी-काव्य की प्रमुख प्रवृत्ति रही। वैयक्तिकता, भावुकता, काल्पनिकता, नवीन सौंदर्य बोध, प्रकृति का सूक्ष्म चित्रण, गीतात्मकता इत्यादि छायावाद की मुख्य विशेषताएँ थीं। छायावाद के नामकरण एवं परिभाषा के संबंध में बड़ा ऊहापोह है।

छायावाद का क्या अर्थ है ?

शुक्ल जी ने छायावाद का संबंध अंग्रेजी के ‘फैंटसमेटा’ (Phantasmata) से जोड़ा, नंददुलारे वाजपेयी ने इसका संबंध ‘युगबोध से जोड़ते हुए इसे आध्यात्मिक छाया का भान’ कहा। मुकुटधर पाण्डेय ने इसे कविता न मानकर उसकी छाया माना। इसी प्रकार सुशील कुमार ने इसे कोरे काग़ज की भाँति अस्पष्ट, निर्मल ब्रह्म की विशद छाया, वाणी की नीरवता इत्यादि-इत्यादि कहा।

सांकेतिक सूक्ष्म अभिव्यक्ति के कारण आज छायावाद उस सशक्त काव्यधारा के लिए प्रयुक्त होता है, जिसकी अवधि महज 18- 20 वर्ष है; पर जो जीवन और काव्य के प्रति नई दृष्टि अपनाने तथा विषय, भाव, भाषा, शिल्प के क्षेत्र में क्रांति लाने के कारण एक सशक्त आन्दोलन सिद्ध हुआ।

छायावाद की परिभाषा

(1) रामचंद्र शुक्ल – छायावाद शब्द का प्रयोग दो अर्थों में समझना चाहिये। एक तो रहस्यवाद के अर्थ में और दूसरा काव्य शैली या विशेष के व्यापक अर्थ में।

(2) डॉ. रामकुमार वर्मा – ‘जब परमात्मा की छाया आत्मा पर पड़ने लगे और आत्मा की छाया परमात्मा पर तो यही छायावाद है।’

(3) नंददुलारे वाजपेयी – ‘छायावाद मानव अथवा प्रकृति के सूक्ष्म किन्तु व्यक्त सौंदर्य में आध्यात्मिक छाया का भान है।’

(4) जयशंकर प्रसाद – कविता के क्षेत्र में पौराणिक युग की किसी घटना अथवा देश-विदेश की सुंदरी के बाह्य वर्णन से भिन्न जब वेदना के आधार पर स्वानुभूतिमयी अभिव्यक्ति होने लगे, तब हिंदी में उसे छायावाद से अभिहित किया गया।

छायावाद की विशेषताएं

हिंदी साहित्य के अंतर्गत हम छायावाद की विशेषताएं टॉपिक पर जानकारी शेयर कर रहें है

1. वैयक्तिकता –

छायावाद युग में कवियों का विषय हो गया था- ‘आत्मकथा’ और शैली ‘मैं’। पंत का ‘उच्छ्वास’, प्रसाद का आँसू, निराला के ‘विप्लवी बादल’ और ‘सरोज स्मृति’ इसी वैयक्तिकता के अग्रदूत हैं। छायावादी कविता में जिस ढंग से निजी बातें एकदम खरे रूप में कही गईं, पहले कभी नहीं।

‘मैं तो अबाध गति मरुत सदृश हूँ चाह रहा अपने मन की।’

2. नवीन सौंदर्य बोध –

छायावादी कवियों ने नारी सौंदर्य के रीतिकालीन प्रतिमानों को ध्वस्त करते हुए नारी को अपमान के पंक और वासना के पर्यंक से उठाकर देवी, प्राण और सहचरी के उच्च आसन पर प्रतिष्ठित किया। पंत ने नारी को ‘देवी, माँ, सहचरी प्राण’ कहा तो निराला ने विधवा को ‘इष्टदेव के मंदिर की पूजा-सी’ कहा। प्रसाद ने नारी को आदर्श श्रद्धा में देखा।

“नील परिधान बीच सुकुमार खुल रहा मृदुल अधखुला अंग।
खिला हो ज्यों बिजली का फूल, मेघवन बीच गुलाबी रंग।‘’ (कामायनी)

छायावादी कवियों का नवीन सौंदर्य बोध प्रकृति-चित्रण में भी परिलक्षित हुआ। पंत अपने चित्रण के लिए विशेष प्रसिद्ध हुए।

3. स्वछंद कल्पना –

यह छायावादी कवियों के व्यक्तित्व का अभिन्न अंग थी। कल्पना छायावादी कवियों के ‘मन की पाँख’ थी, वह उसकी स्वतंत्रता, मुक्ति, विद्रोह, आनंद इत्यादि आकांक्षाओं की प्रतीक थी। कल्पना छायावादी कवियों की ‘राग शक्ति’ थी, तो ‘बोध शक्ति’ भी।

4. अन्य विशेषताएँ –

भावुकता (यह छायावाद का पर्याय हो गई), जिज्ञासा (प्रथम रश्मि का आना रंगिणि तूने कैसे पहचाना), रहस्यात्मकता (निमंत्रण देता मुझको कौन?), वेदना की अभिव्यक्ति (मैं नीर भरी दुःख की बदली – महादेवी), दुःख ही जीवन की कथा रही (निराला) इत्यादि छायावाद की अन्य विशेषताएँ थीं।

5. कोमलकांत पदावली, संगीतात्मकता, चित्रात्मकता, अनूठी उपमाओं और प्रतीकों का प्रयोग छायावाद की शिल्पगत प्रवृत्तियाँ थीं। इसके अतिरिक्त छंद के क्षेत्र में मुक्तछंद का प्रयोग (जैसे-जूही की कली), अलंकार के क्षेत्र में मानवीकरण एवं विशेषण-विपर्यय इन दो नए अलंकारों का प्रयोग छायावाद की मुख्य विशेषताएँ थीं।

यथा –

1. मेघमय आसमान से उतर रही वह, संध्यासुंदरी परी सी धीरे-धीरे। (मानवीकरण)
2. तुम्हारी आँखों का बचपन ! खेलता जब अल्हड़ खेल (विशेषण विपर्यय)।

NET JRF HINDI PDF NOTES

UGC NET HINDI UNIT 8 PDF – NTA JRF Hindi Sahitya | इकाई 8 हिंदी नाटक

आज के आर्टिकल में हम आपको NTA UGC  द्वारा आयोजित NET/JRF के अंतर्गत हिंदी विषय की इकाई 8  हिंदी नाटक(UGC NET HINDI UNIT 8 PDF) के बारे में जानकारी शेयर कर रहें है

UGC NET HINDI UNIT 8 PDF – हिंदी नाटक

हिंदी नाटक

1. अंधेर नगरी, भारत दुर्दशा (भारतेन्दु हरिश्चंद्र)
2. चंद्रगुप्त, स्कंदगुप्त, धु्रवस्वामिनी (जयशंकर प्रसाद)
3. अंधायुग (धर्मवीर भारती)
4. सिंदूर की होली (लक्ष्मीनारायण लाल)
5. आधे-अधूरे, आषाढ़ का एक दिन (मोहन राकेश)
6. आगरा बाजार (हबीब तनवीर)
7. बकरी (सर्वेश्वरदयाल सक्सेना)
8. एक और द्रोणाचार्य (शंकर शेष)
9. अंजो दीदी (उपेन्द्रनाथ अश्क)
10. महाभोज (मन्नू भंडारी)

NET JRF HINDI PDF NOTES

UGC NET HINDI UNIT 9 PDF – NTA JRF Hindi Sahitya | इकाई 9 हिंदी निबंध

आज के आर्टिकल में हम आपको NTA UGC  द्वारा आयोजित NET/JRF के अंतर्गत हिंदी विषय की इकाई 9  हिंदी निबंध(UGC NET HINDI UNIT 9 PDF) के बारे में जानकारी शेयर कर रहें है

UGC NET HINDI UNIT 9 PDF – हिंदी निबंध

हिंदी निबंध

1. दिल्ली दरबार दर्पण, भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है (भारतेंदु हरिश्चंद्र)
2. शिवमूर्ति (प्रताप नारायण मिश्र)
3. शिवशंभु के चिट्ठे (बालमुकुंद गुप्त)
4. कविता क्या है (रामचंद्र शुक्ल)
5. नाखून क्यों बढ़ते है (हजारीप्रसाद द्विवेदी)
6. मेरे राम का मुकुट भीग रहा है (विद्यानिवास मिश्र)
7. मजदूरी और प्रेम (अध्यापक पूर्ण सिंह)
8. उत्तराफाल्गुनी के आस-पास (कुबेरनाथ राय)
9. उठ जाग मुसाफिर (विवेकी राय)
10. संस्कृति और सौंदर्य (नामवर सिंह)

Search Queries:

इकाई IX हिंदी निबंध, इकाई 9 हिंदी निबंध, UGC NET Hindi nibandh pdf, NTA NET Hindi Nibandh

UGC NET Hindi Paper UNIT 10

UGC NET HINDI UNIT 10 PDF – NTA JRF Hindi Sahitya | इकाई 10 आत्मकथा, जीवनी तथा अन्य गद्य विधाएँ

आज के आर्टिकल में हम आपको NTA UGC  द्वारा आयोजित NET/JRF के अंतर्गत हिंदी विषय की इकाई 10  अन्य गद्य विधाएँ(UGC NET HINDI UNIT 10 PDF) के बारे में जानकारी शेयर कर रहें है

UGC NET HINDI UNIT 10 PDF – अन्य गद्य विधाएँ

अन्य गद्य विधाएँ

1. माटी की मूरतें (रामवृक्ष बेनीपुरी)
2. ठकुरी बाबा (महादेवी वर्मा)
3. मुर्दहिया (तुलसीराम)
4. प्रेमचंद घर में (शिवरानी देवी)
5. एक कहानी यह भी (मन्नू भंडारी)
6. आवारा मसीहा (विष्णु प्रभाकर)
7. क्या भूलूँ क्या याद करूँ (हरिवंश राय बच्चन)
8. आपहुदरी (रमणिका गुप्ता)
9. भोलाराम का जीव (हरिशंकर परसाई)
10. जामुन का पेड़ (कृष्ण चंदर)
11. संस्कृति के चार अध्याय (रामधारी सिंह दिनकर)
12. एक साहित्यिक की डायरी (मुक्तिबोध)
13. मेरी तिब्बत यात्रा (राहुल सांकृत्यायन)
14. अरे यायावर रहेगा याद? (अज्ञेय)

Search Queries:

इकाई 10 आत्मकथा जीवनी तथा अन्य गद्य विधाएँ , आत्मकथा जीवनी एवं अन्य गद्य विधाएं इकाई 10, नेट हिंदी unit 10 अन्य गद्य विधाएं pdf, UGC NET Hindi Paper 2 UNIT 10, नेट हिंदी यूनिट 10 pdf,

प्रयोगवाद किसे कहते हैं ?

प्रयोगवाद(Prayogvad): आज के आर्टिकल में हम हिंदी साहित्य के आधुनिक काल के अन्तर्गत प्रयोगवाद पर सम्पूर्ण जानकारी शेयर करेंगे।

प्रयोगवाद किसे कहते हैं – Prayogvad Kise Kahte Hai

1943 ई. में प्रगतिवाद की अतिशय ‘सपाटबयानी’ और सीधे जीवन समस्याओं के चित्रण की एकरसता के विपरीत नये प्रयोगों का आंदोलन चला और प्रयोगवाद का सूत्रपात यहीं से हुआ। 1943 ई. में ‘अज्ञेय’ के संपादन में ‘तारसप्तक प्रथम’ के प्रकाशन के साथ ही नए प्रयोग की ओर कवि विशेष रूप से उन्मुख हुए। प्रयोगवाद का समय 1943 से 1951 ई. तक माना जाता है।

इन कवियों का काव्य के प्रति एक अन्वेषी का दृष्टिकोण था। इन्होंने नूतनता की खोज के लिए केवल की घोषणा की थी इसलिए इसे ‘प्रयोगवाद’ कहा गया। हालांकि इसका विरोध भी होता रहा।

दूसरा सप्तक (1951 ई.) में प्रकाशन के साथ ही ‘अज्ञेय’ ने उस समय की कविता को प्रयोगवाद न कहकर ‘नई कविता’ कहा – “प्रयोग का कोई वाद नहीं है, हम वादी नहीं रहे, नहीं हैं।” इस प्रकार प्रयोगवाद ही संतुलन की खोज में नई कविता हो जाता है। दूसरे शब्दों में प्रयोगवादी कविता का स्वाभाविक विकास नई कविता है।

प्रयोगवाद के कवि और उनकी रचनाएँ

कवि रचनाएँ
अज्ञेय भग्नदूत, चिंता, इत्यलम् ‘हरी घास पर क्षणभर, बावरा, अहेरी
भवानी प्रसाद मिश्र गीतफरोश
गिरिजा कुमार माथुर मंजीर, नाश और निर्माण, धूप के धान
धर्मवीर भारती ठंडा लोहा, अंधा युग।
नरेश कुमार मेहता संशय की एक रात।

इसके अतिरिक्त अन्य कवि नेमिचंद्र जैन, भारत भूषण अग्रवाल, शमशेर बहादुर सिंह इत्यादि है।

प्रयोगवाद की विशेषताएँ

1. अहंवाद – किंतु हम हैं नदी के द्वीप,
हम धारा नहीं हैं। (अज्ञेय)

2. दुःख का महत्त्व स्वीकार्य – दुःख सबको माँजता है।
चाहे वह स्वयं को मुक्ति देना न जाने किंतु जिनको माँजता है उन्हें यह सीख देता है कि सबको मुक्त रखें। (अज्ञेय)

3. यथार्थ का आग्रह (प्रकृति – चाँदनी)
वंचना है चाँदनी
झूठ वह आकाश का निरवधि गहन विस्तार (अज्ञेय)।

4. निराशावादिता –
मैं रथ का टूटा हुआ पहिया हूँ, लेकिन मुझे फेंको मत। (धर्मवीर भारती)

5. कलापक्ष – प्रयोगवादी कवियों की भाषा-शैली हिंदीनिष्ठ थी, जिनमें आंचलिक शब्दों का प्रयोग भी समाहित है। छायावादी काव्य प्रायः छंदोबद्ध है; प्रयोगवादी काव्य निर्बंध। छायावाद तुकांत है; प्रयोगवाद अतुकांत। छायावाद शब्दलय का आग्रही है; प्रयोगवाद अर्थलय का। प्रयोगवाद में प्रगीत तत्त्व है। प्रयोगवाद में 2 पंक्तियों तक की कविता लिखी गई – घंटारव। घंटारव (शमशेर बहादुर)।
प्रयोगवादी कविता पर ‘साधारणीकरण के अभाव (डॉ. नगेन्द्र, नंददुलारे वाजपेयी इत्यादि) का आरोप लगाया जाता है। शिवदानसिंह ने प्रयोगवाद को पाश्चात्य साहित्य के प्रतीकवाद का अनुकरण मात्र कहा है।

Search Queries:

प्रयोगवाद किसे कहते हैं, प्रयोगवाद की विशेषताएँ, प्रयोगवाद क्या है, प्रयोगवाद कवियों के नाम, प्रयोगवाद के कवि, प्रयोगवाद का प्रारंभ कब हुआ,prayogvad kise kahte hai,prayogvad,prayogvad ki paribhasha,prayogvaad kise kahate hai,prayogvad ki visheshta,prayogvad ka samay,prayogvad kise kaha jata hai,prayogvad ki do visheshta hai,prayogvaad kya hai,prayogvad se aap kya samajhte hain

NET JRF HINDI PDF NOTES